अबू धाबी में विक्रम मिस्री हुए बीएपीएस हिंदू मंदिर की भव्यता और संदेश से...
अबू धाबी, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने आधिकारिक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे के क्रम में अबू धाबी स्थित भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन ने उनका पारंपरिक रूप से गर्मजोशी भरा स्वागत किया। यह यात्रा भारत-यूएई के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है।
भारतीय हज मिशन ने तैनात की सहायता टीम, मीना यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की...
रियाद, 4 जून (आईएएनएस)। सऊदी अरब में हज यात्रा जारी है। भारतीय हज यात्री मक्का से मीना की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच, भारतीय हज मिशन ने तीर्थयात्रियों की मीना यात्रा के लिए सहायता दलों को तैनात किया है।
गुयाना के स्पार्टा में भगवान हनुमान की 16 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई
जॉर्जटाउन, 19 मई (आईएएनएस)। गुयाना के स्पार्टा के एस्सेकिबो तट पर सीता-राम राधेश्याम मंदिर में भगवान हनुमान की 16 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा की स्थापना आस्था, मित्रता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक के रूप में की गई है।
विंध्यवासिनी देवी के दर मिर्जापुर पहुंचीं अक्षरा सिंह, देवी के किए दर्शन
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित शक्तिपीठ विंध्यवासिनी देवी के दर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन कर देवी का आशीर्वाद लिया।
वैश्विक अनिश्चितता के समय में बुद्ध का दिखाया मार्ग प्रासंगिक: संयुक्त राष्ट्र में भारत
यूएन, 15 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने यहां वेसाक समारोह में कहा कि बुद्ध के मध्यम मार्ग का सिद्धांत ही आज की वैश्विक अनिश्चितता के समय में प्रासंगिक है।
भारत से बुद्ध के पवित्र अवशेष वियतनाम पहुंचे, लोग कर सकेंगे दर्शन
हनोई, 2 मई (आईएएनएस)। भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष शुक्रवार को वियतनाम पहुंच गए। उन्हें एक विशेष समारोह के लिए वियतनाम बौद्ध विश्वविद्यालय लाया गया और फिर एक भव्य जुलूस के साथ थान ताम पैगोडा ले जाया गया, जहां अवशेषों का सार्वजनिक रूप प्रदर्शित किया जाएगा।
‘क्या तुम्हारे हाथ नहीं कांपते…’ पहलगाम हमले से आहत शोभना नारायण ने सुनाई ‘प्रश्न...
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से भारतीय कथक नृत्यांगना, लेखिका, पद्मश्री शोभना नारायण विचलित हो गई हैं। उन्होंने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से दर्द को बयां किया। इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों से चुभने वाले चंद सवाल भी किए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने त्याग और करुणा के प्रतीक ईसा मसीह के पुनरुत्थान दिवस की सबको शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।
पाकिस्तान के पंजाब में बैसाखी का उत्सव, सिख श्रद्धालुओं ने खालसा की स्थापना का...
लाहौर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को बैसाखी पर्व बड़े ही सादगी के साथ मनाया गया। यह पर्व गेहूं की फसल की कटाई की शुरुआत का प्रतीक है और ग्रामीण संस्कृति में गहराई से रचा-बसा है। हालांकि, आधुनिक खेती की बदलती प्रवृत्तियों के कारण इस बार उत्सव कुछ कम रंगीन नजर आया।
चारधाम यात्रा की 30 अप्रैल से शुरुआत, परिवहन विभाग ने एडवाइजरी की जारी
देहरादून, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान है। यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।











