छठ गीतों से मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा को छठ पर्व पर दी गई अंतिम...
पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। छठ महापर्व के दिन गुरुवार को छठ गीतों से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई दी गई । पटना के गंगा तट के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शारदा सिन्हा का मंगलवार रात निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री योगी ने दी छठ की बधाई
लखनऊ, 7 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो जारी कर प्रदेश के लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के लिए सुख व खुशहाली की मंगल कामना की।
छठ घाट पर पहुंचीं सीएम आतिशी, कहा-आप सरकार में 60 से 1 हजार हुए...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। छठ घाट और यमुना में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ते हुए खराब हालात के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रही हैं।
आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ में शुद्धता व स्वच्छता का रखा जाता है...
पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। भगवान भास्कर के उपासना का पर्व छठ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस पर्व में शुद्धता और स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाता है। सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है।
साप्ताहिक राशिफल 4 नवंबर से 10 नवंबर 2024 तक
लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
महापर्व छठ : ट्रेनों में भारी भीड़, बस मालिकों की चांदी
पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। लोकआस्था के महापर्व छठ में बिहार के बाहर रहने वाले लोग अपने गांव पहुंचना चाह रहे हैं। इसके कारण पटना सहित प्रदेश के सभी स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनों से रेला उतर रहा है। यात्रियों की भीड़ के कारण स्लीपर, थर्ड एसी सभी की स्थिति एक जैसी हो गई है। भीड़ को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनें चला रही है, लेकिन यात्रियों की भारी संख्या के कारण ये कम पड़ जा रही हैं। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण निजी बसों की चांदी हो गई है।
अयोध्या: 1121 वेदाचार्यों ने एक साथ सरयू तट पर की आरती, बनाया नया रिकॉर्ड
अयोध्या, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। रामनगरी अयोध्या दीप पर्व से एक दिन पहले दीयों से रोशन हो गई है। सरयू नदी के घाटों पर लाखों दीये जलाए गए। इसके साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया है। मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।
देश के सामूहिक हित के पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास...
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन स्थित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के कार्यकारी निदेशक अश्विन फर्नांडिस ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात पर आधारित पुस्तक "मोदियालॉग" लॉन्च की है।
फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर श्रीश्री रविशंकर ने खुशी जाहिर...
बेंगलुरू, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र फिजी ने श्रीश्री रविशंकर को मानवीय भावना के उत्थान और शांति एवं सद्भाव के साथ विविध समुदायों को जोड़ने में उनके अथक योगदान के लिए अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।
महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारद्वाज आश्रम
प्रयागराज, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाकुंभ से पहले धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी को लेकर योगी सरकार ने भारद्वाज मुनि के आश्रम के पुनर्निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपए का बजट रखा है। यहां 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। महाकुंभ आयोजन शुरू होने से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।











