आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू, संघ प्रमुख ने किया शुभारंभ
मथुरा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया। इस मौके पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी मौजूद हैं। बैठक में संघ के 46 प्रांतों के 393 वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
बिहार : छठ घाट पर दलदल व कीचड़, छठव्रती कैसे देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य?
पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में इस साल छठव्रतियों की चिंता बढ़ी हुई है। गंगा के जलस्तर में कमी होने के साथ अधिकतर घाटों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। घाट तक पहुंचने के लिए रास्ते मे कीचड़ है, इससे निपटना जिला प्रशासन के लिए चुनौती है। गंगा के अधिकांश घाटों की कमोवेश यही हालत है।
बंगाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने पर शिक्षाविदों और विद्वानों ने जताई खुशी,...
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में बंगाली समेत पांच भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया था। इस फैसले पर शिक्षाविदों, विद्वानों समेत 90 प्रतिष्ठित नागरिकों की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है।
ट्रूडो ने कनाडा के हिंदुओं को दी नवरात्रि की बधाई, बोले ये हमारा भी...
ओटावा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को नवरात्रि के पहले दिन कनाडा के हिंदुओं को शुभकामनाएं दीं।
तीसरा खुनमिंग सिटी पोएट्री आर्ट फेस्टिवल आयोजित
बीजिंग, 22 सितंबर (आईएएनएस)। तीसरा खुनमिंग सिटी पोएट्री आर्ट फेस्टिवल 21 सितंबर को चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर में आयोजित किया गया। भारत, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया व बांग्लादेश समेत एशियाई देशों के लेखक और कवि और प्रसिद्ध चीनी लेखक और कवि खुनमिंग में एकत्र हुए।
पूर्वजों की मुक्ति के लिए कौओं को ही क्यों खिलाते हैं भोजन? गरुड़ पुराण...
नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में अपने पितरों की मुक्ति के लिए पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। इस साल पितृ पक्ष मंगलवार (17 सितंबर) से शुरू हो गया है। इस दौरान अगले 15 दिनों तक श्राद्ध और तर्पण के जरिए पितरों को तृप्त किया जाएगा। पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पितरों को तर्पण देने के लिए श्राद्ध के दौरान कौओं को खाना खिलाते हैं। आइए जानते हैं श्राद्ध के दौरान कौओं को भोजन कराने का पौराणिक महत्व क्या है।
बिहार : गया पितृपक्ष मेला क्षेत्र को 17 सुपर जोन और 324 सेक्टर में...
गया, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मोक्ष स्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में पितृपक्ष के दौरान देश -विदेश के लाखों लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की मुक्ति के लिए पिंडदान करने आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इस साल पूरे मेला क्षेत्र को 17 सुपर ज़ोन, 43 जोन एव 324 सेक्टर में बांटा गया है। सभी सेक्टर में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
भारत-इंडोनेशिया राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का...
बाली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से बाली में आयोजित हो रहा है। 'लहरों के पार प्रतिध्वनि: भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत के अंतर्संबंधों पर पुनर्विचार' शीर्षक से यह सम्मेलन दो दिन तक चलेगा।
नींद बिना दवाई के आ जाए तो आपकी आधी फिक्र उड़नछू
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बेफिक्र नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। कैसे? तो बस हमारी अपनी चिकित्सा पद्धति के सहज सूत्रों का पालन कर। आयुर्वेद उपचार का नहीं जीवन को सही तरीके से जीने का नाम है। बस फिर क्या जीवन में कुछ खास सूत्रों को अपनाएं और निश्चिंत हो जाएं।
हरतालिका तीज व्रत में क्या खाएं कि न लगे प्यास
नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में हरतालिका तीज व्रत को सभी व्रतों में महत्वपूर्ण माना जाता है। कुंवारी कन्याओं और विवाहित महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। निर्जला उपवास रखा जाता है यानि बिना पानी ग्रहण किए व्रत। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। हर किसी के मन में यह संशय रहता है कि व्रत से एक दिन पहले या सरगी में ऐसा क्या खाया जाए जिससे व्रत वाले दिन प्यास न लगे और ऊर्जा बरकरार रहे। आइए जानते हैं...












