स्मृति शेष: कवि जॉन कीट्स, जिनका नाम ‘पानी पर लिखा था’ और वह इतिहास...
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। "मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, और एक जड़ता मुझे घेर रही है…" यह पंक्तियां महान अंग्रेजी रोमांटिक कवि जॉन कीट्स की प्रसिद्ध कविता 'ओड टू अ नाइटिंगेल' का हिंदी भावानुवाद हैं। इन शब्दों में जीवन की क्षणभंगुरता और आत्मा की गहरी उदासी का स्वर गूंजता है। विडंबना यह रही कि जिस कवि ने जीवन और मृत्यु के रहस्यों को इतनी संवेदनशीलता से उकेरा, वह 25 वर्ष की आयु में 23 फरवरी 1821 को इस दुनिया से विदा हो गया।
तमिलनाडु: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने रानी वेलु नचियार को श्रद्धांजलि दी, सौम्यनारायण पेरुमल मंदिर भी...
चेन्नई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रविवार को तमिलनाडु के शिवगंगा में वीरमंगई रानी वेलु नचियार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि रानी नचियार का जीवन और विरासत देश को विकसित भारत की यात्रा में मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने वीरमंगई रानी वेलु नाचियार के वंशजों से भी बातचीत की।
इटली: दौलत त्याग गरीबों की सेवा में संत फ्रांसिस ने बिताया था जीवन, उनके...
रोम, 22 फरवरी (आईएएनएस)। सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी, यानी इटली स्थित ऐतिहासिक शहर असीसी के संत फ्रांसिस को दुनिया गरीबों का मसीहा मानती है। उन्होंने दौलत त्यागकर अपना जीवन गरीब जनता की सेवा में समर्पित कर दिया था। 13वीं सदी के इस संत को लोग बड़े अदब से याद करते हैं। उनके लिए संत के अवशेषों की झलक भी बड़ी उपलब्धि है। करीब 800 साल बाद उनके अवशेष दुनिया देख पाएगी।
कार्तिक स्वामी मंदिर: यहां प्रतिमा नहीं, अस्थियों की होती है पूजा, भगवान शिव से...
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के हर मंदिर में स्वयंभू प्रतिमा या फिर स्थापित प्रतिमा की पूजा की जाती है। कुछ प्राचीन मंदिरों में पेड़ के नीचे मौजूद शिलाओं का भी पूजन होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की देव भूमि पर एक ऐसा मंदिर मौजूद है, जहां किसी प्रतिमा को नहीं, बल्कि अस्थियों को पूजा जाता है?
एक हजार साल से भी पुराने अधिष्ठात्री के मंदिर का पांडवों ने कराया था...
जालौन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। देश-दुनिया में शक्ति को समर्पित कई देवालय हैं, जहां की बनावट हो या भक्ति से भरी कथाएं, भक्तों को आकर्षित करती हैं। ऐसा ही देवी का एक मंदिर उत्तर प्रदेश के जालौन में स्थित है। यमुना नदी के तट पर घने जंगलों और बीहड़ों के बीच स्थित 'जालौन वाली माता का मंदिर' प्राचीन और प्रसिद्ध सिद्धपीठ है।
राजपूतों से लेकर मुगलों तक ने किया राज, कई आक्रमणों के बावजूद मजबूती से...
नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। राजनीति और सत्ता की लड़ाई केवल मैदानों और दरबारों में ही नहीं लड़ी गई, बल्कि उन किलों में भी लड़ी गई जहां बैठकर युद्ध की रणनीतियां तय होती थीं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज भी कई ऐसे ऐतिहासिक किले मौजूद हैं, जो राजपूतों के संघर्ष, पराक्रम और अदम्य साहस की गाथा सुनाते हैं।
मां संकटा मंदिर: भगवान शिव के कष्ट हरने वाली मां संकटा करती हैं पापों...
नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बनारस में बहती गंगा भक्तों के पापों का नाश करती है और जन्म-जन्मांतर के फेर से मुक्ति दिलाती है। वहीं गंगा के तट पर कई देवी-देवताओं के मंदिर स्थित हैं, जो सभी कष्टों को हरने की ताकत रखते हैं।
भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद गुजरात की प्रथम यात्रा के दौरान नितिन नवीन ने...
गांधीनगर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद गुजरात की अपनी प्रथम यात्रा पर आए नितिन नवीन ने गांधीनगर स्थित पूज्य स्वामीनारायण अक्षरधाम में परम पूज्य महंत स्वामी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
शत्रुघ्न ने ब्रज के इस मंदिर की स्थापना की थी, 11 परिक्रमा से ‘पृथ्वी...
मथुरा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश-दुनिया में नारायण के कई अद्भुत मंदिर हैं, जो खूबसूरत वास्तुकला के साथ ही भक्ति की कथा भी सुनाते हैं। कृष्णनगरी मथुरा में नारायण के वराह अवतार को समर्पित ऐसा ही एक शांत और भक्ति में डुबोने वाला मंदिर स्थित है, जिसकी स्थापना मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अनुज शत्रुघ्न ने की थी।
नानक सागर डैम: उत्तराखंड में मिलेगा गोवा जैसा मजा, आस्था और खूबसूरती का संगम
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मनाली से लेकर गोवा तक में कई ऐसे साफ-सुथरे जलाशय हैं जो सुकून देने का काम करते हैं।

