दिग्गज पत्रकार मार्क टुली का दिल्ली में निधन, पद्मश्री और पद्मभूषण से किया गया...
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सर विलियम मार्क टुली का 90 साल की आयु में रविवार को निधन हो गया। उन्हें दुनिया मार्क टुली के नाम से भी जानती थी। उन्होंने 20वीं सदी के आखिरी दशकों में भारत की राजनीति और बड़ी घटनाओं पर कवरेज के लिए काफी प्रसिद्धि हासिल की थी।
साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मासिक दुर्गाष्टमी : भगवती की उपासना का विशेष दिन, नोट कर लें शुभ मुहूर्त...
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में हर शुभ कार्य से पहले पंचांग देखना बहुत जरूरी माना जाता है। 26 जनवरी को माघ माह, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो बेहद महत्वपूर्ण है। यह दिन मासिक दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है और साथ ही गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन भी है।
चंदन-भस्म और सूखे मेवे से बाबा महाकाल का अद्भुत शृंगार, भस्म आरती में लगा...
उज्जैन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली परंपरागत भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष जलाभिषेक और पंचामृत पूजन के साथ चंदन, भस्म और सूखे मेवे से विशेष शृंगार किया गया।
रविवार को भानु सप्तमी और गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन, उपासकों के लिए बेहद...
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। गुप्त नवरात्रि के सातवें दिन के साथ ही इस दिन सूर्य देव की आराधना को समर्पित भानु सप्तमी की विशेष तिथि भी पड़ रही है, जो सूर्य और देवी उपासकों के लिए बेहद खास है।
बसंत पंचमी पर सरयू नदी में स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, सुरक्षा के...
नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे है। यह स्नान वसंत के आगमन का प्रतीक है और त्योहार की शुरुआत में आशीर्वाद लेने के लिए किया जाता है।
अमेरिकी धरती पर रामायण की गूंज: मैरीलैंड के प्रतिनिधियों ने देखी विशेष प्रदर्शनी
एनापोलिस, 23 जनवरी (आईएएनएस)। एशिया और उससे आगे रामायण के प्रसार पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी अमेरिका के मैरीलैंड स्टेट असेंबली बिल्डिंग में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में स्टेट लॉ मेकर, राजनयिक और समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। यह आयोजन एनापोलिस परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे।
बसंत पंचमी : बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का तिलकोत्सव आज, जानें कब है विवाह और...
वाराणसी, 23 जनवरी (आईएएनएस)। माता सरस्वती की आराधना और बसंत के आगमन के इतर बसंत पंचमी काशिवासियों के लिए और भी ज्यादा मायने रखती है। इसी दिन काशी विश्वनाथ के मस्तक पर तिलक चढ़ाया जाता है और भगवान शिव-पार्वती के भव्य विवाह यानी महाशिवरात्रि की तैयारियां विधिवत शुरू हो जाती हैं।
24 जनवरी का पंचांग : गुप्त नवरात्रि के छठे दिन स्कंद षष्ठी, नोट कर...
नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व जारी है, जो भगवती दुर्गा और दस महाविद्याओं की गोपनीय आराधना को समर्पित है। यह नवरात्रि मुख्य रूप से तांत्रिक साधकों द्वारा मनाई जाती है। शनिवार को गुप्त नवरात्रि का छठा दिन है, इस दिन माता के छठे रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही शनिवार को स्कंद षष्ठी भी है।
पीला वस्त्र-फूल और भोजन, जानें क्या है बसंत पंचमी का इस रंग से कनेक्शन?
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बसंत पंचमी का पावन पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह दिन विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी मां सरस्वती की उपासना के लिए समर्पित है। बसंत पंचमी बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी है, जब प्रकृति में हरियाली और फूलों की बहार छा जाती है। इस दिन पीला रंग सबसे प्रमुख होता है।

