मुंडेश्वरी भवानी शक्तिपीठ: ऐसा मंदिर जहां बिना हिंसा दी जाती है पशु बलि, मिलता...

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन है और कल देशभर में कन्या पूजन होगा। सप्तमी से ही देश के कुछ हिस्सों में मां काली और मां के रौद्र रूपों पर पशु बलि देना शुरू हो जाता है, लेकिन बिहार में कैमूर जिले में स्थित 51 शक्तिपीठ में से एक मुंडेश्वरी भवानी शक्तिपीठ में अनोखे तरीके से बलि दी जाती है।

आधुनिक भारत के आध्यात्मिक शिल्पी वेदमूर्ति श्रीराम शर्मा आचार्य ने गायत्री मंत्र से युग...

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के आंवलखेड़ा गांव में एक साधारण ब्राह्मण परिवार में जन्मे पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने अपना पूरा जीवन मानव चेतना के उत्थान और नई सृष्टि के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। पिता पंडित रूपकिशोर शर्मा और माता दानकुंवारी देवी के पुत्र के रूप में उनका जन्म 20 सितंबर 1911 को हुआ था।

कुचिपुड़ी में प्रयोग से नहीं हिचकिचाईं यामिनी रेड्डी, मां-पिता की विरासत को दिया पूरा...

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। यामिनी रेड्डी शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी की जानी मानी नृत्यांगना हैं। वह मशहूर नृतक डॉ. राजा रेड्डी और डॉ. राधा रेड्डी की बेटी हैं, जिन्होंने कुचिपुड़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई। बचपन से ही नृत्य की दुनिया में पली-बढ़ी यामिनी ने अपनी कला में परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बखूबी साधा है।

टोक्यो: पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुए जापानी, बोले ‘भावनाओं को टूटी-फूटी हिंदी में...

टोक्यो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे पर शुक्रवार को प्रवासी भारतीयों और जापानी कलाकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी से मिलने की खुशी सबकी आंखों में दिखी। कुछ ने इसे अविस्मरणीय तो कुछ ने ख्वाब के सच होने जैसा बताया।

जयपुर का ऐतिहासिक मोती डूंगरी गणेश मंदिर, जहां उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था

जयपुर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी है और अलग-अलग राज्यों में भगवान गणेश के ऐसे कई मंदिर हैं, जहां बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगता है। इन्हीं में एक मोती डूंगरी मंदिर है, जो जयपुर में स्थित है। भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है।

सुहाग, श्रद्धा और प्रेम का त्योहार हरतालिका तीज, जानें पूजा का सही समय

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत एक ऐसा देश है जहां हर त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसमें हमारी भावनाएं, रिश्ते, परंपराएं और कहानियां भी जुड़ी होती हैं। इन त्योहारों में से एक खास त्योहार है हरतालिका तीज। आमतौर पर इसे सुहागिन महिलाओं का व्रत माना जाता है, जिसमें वे निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। साथ ही अविवाहित लड़कियां भी यह व्रत करती हैं ताकि उन्हें एक अच्छा और मनचाहा जीवनसाथी मिले।

श्री हरिनारायण का ऐसा मंदिर, जहां 108 धाराओं से होकर गुजरना और कुंड में...

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाना है, जिसे लेकर हर तरफ तैयारियां जोरों पर है। देश दुनिया में लीलाधर के ऐसे कई मंदिर हैं, जो अध्यात्म की एक अलग ही कहानी पेश करते हैं, जिनमें लोगों की गहरी आस्था, विश्वास और प्रेम का भी पुट है। नेपाल के मुस्तांग जिले में श्री हरि नारायण मुक्तिनाथ मंदिर भी ऐसा ही अनोखा मंदिर है, जहां 108 जल धाराओं में स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है और हरि की कृपा प्राप्त होती है। दरअसल, वैष्णव समुदाय का यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ ही मोक्ष का स्थान भी माना जाता है।

रक्षाबंधन दिखावे का नहीं, भावनाएं सहेजने और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का पर्व:...

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा कोपिकर को फिल्मी दुनिया में खल्लास गर्ल के नाम से जाना जाता है। आज रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने अपने भाई के लिए ढेर सारा प्यार और दुलार भेजा है।

पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने रक्षाबंधन पर बनाई भगवान जगन्नाथ की अद्भुत रेत मूर्ति

पुरी, 8 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक बार फिर अपनी कला का जादू बिखेरा है।

सावन विशेष: 80 टन का शिखर और नींव नहीं, कई भूकंप बर्दाश्त कर चुका...

तंजावुर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का पवित्र महीना चल रहा है, और देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। तमिलनाडु के तंजावुर स्थित बृहदेश्वर मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। 1000 वर्ष से भी पुराना यह मंदिर चोल वंश की भव्यता का प्रतीक है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल इस मंदिर का 80 टन वजनी शिखर और भूकंप के झटकों को सहने की क्षमता हर किसी को हैरत में डालती है।

खरी बात