मकर संक्रांति : हटकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता, संतान प्राप्ति के लिए...

खुर्दा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति के मौके पर देशभर के मंदिरों में भक्तों का बड़ी संख्या में आगमन देखा गया। उड़ीसा के खुर्दा में बने हटकेश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मा मुहूर्त से भक्त गर्म कुंड स्नान कर महादेव के दर्शन कर रहे हैं।

तेलुगु राज्यों में ‘भोगी’ के साथ संक्रांति समारोह शुरू हुआ

अमरावती, 14 जनवरी (आईएएनएस)। समृद्ध तेलुगु संस्कृति को दिखाते हुए, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बुधवार को 'भोगी' के साथ पारंपरिक धूमधाम और उल्लास के बीच संक्रांति का जश्न शुरू हुआ।

तिल द्वादशी : नारायण की कृपा प्राप्ति का विशेष दिन, तिल दान से अश्वमेध...

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। षटतिला एकादशी के अगले दिन मनाई जाने वाली तिल द्वादशी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन तिल से स्नान, तिल का दान, तिल से हवन और तिल युक्त भोजन करने से बहुत लाभ मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार द्वादशी तिथि है, जो रात 8:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी शुरू हो जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 : वडोदरा में दिखा वसुधैव कुटुंबकम का नजारा

वडोदरा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। वडोदरा के आसमान में मंगलवार को उत्सव के रंग छा गए। गुजरात टूरिज्‍म, जिला प्रशासन और वडोदरा महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव- 2026 में देश-विदेश से आए 160 से अधिक पतंगबाजों ने रंग-बिरंगी और अनोखी पतंगों के साथ शानदार करतब दिखाए। इस दौरान वसुधैव कुटुंबकम का नजारा देखने को मिला।

संगम की रेत पर आध्यात्मिक लक्जरी, श्रद्धालुओं को नया अनुभव दे रही आधुनिक टेंट...

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति और माघ मेला 2026 के अवसर पर प्रयागराज के संगम तट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी विकसित की गई है, जो आध्यात्मिक पर्यटन का नया मानक स्थापित कर रही है।

मकर संक्रांति से पहले श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे गंगासागर, सुरक्षा के...

गंगासागर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति से पहले गंगासागर मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और गंगा नदी व बंगाल की खाड़ी के पवित्र संगम पर पवित्र स्नान कर सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग, तिल दान से मिलेगा विशेष पुण्य

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है। इन दोनों का संयोग हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है।

दक्षिण भारत के लिए बेहद खास पोंगल का पर्व, जानें दान-पुण्य का क्यों है...

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पूरे देश में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा, जिसमें स्नान लेकर दान-पुण्य का अधिक महत्व माना जाता है। उत्तर भारत में उड़द की दाल और चावल का दान बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में दान-पुण्य के साथ गोसेवा, विवाहित बेटियों और ब्राह्मणों को दान को विशेष महत्व दिया जाता है। आज हम आपको चार दिवसीय पोंगल पर दक्षिण भारत की दान परंपराओं से अवगत कराएंगे।

मकर संक्रांति पर उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक इन पवित्र स्थलों पर स्नान...

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। 14 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। उत्तर भारत में जहां मकर संक्रांति 1 दिन की होती है, वहीं दक्षिण भारत में पोंगल (मकर संक्रांति) को चार दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है।

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज ने ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव’ में की पतंगबाजी

अहमदाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में हिस्सा लिया।

खरी बात