मॉरिशस पहुंचते ही भोजपुरी अंदाज में दिखे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित
पोर्ट लुईस, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह मॉरीशस पहुंचे, जहां उनका खास अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी के स्वागत में पारंपरिक भोजपुरी म्यूजिक ग्रुप 'गीत गवई' का शानदार प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने उनके सामने भोजपुरी में लोकगीत गाकर उनके स्वागत को और खास बना दिया।
यूपी : संगम का पवित्र जल पहुंचा गाजीपुर, लोगों ने बढ़ चढ़कर की हिस्सेदारी
गाजीपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में जो किसी कारण से स्नान नहीं कर पाए, उनके लिए सरकार संगम का पवित्र जल भेज रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गाजीपुर पुलिस लाइन में स्थानीय लोगों को इसका वितरण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक खुद मौजूद रहे।
नासा से निर्वाण तक : प्रद्युम्न भगत की बीएपीएस संन्यासी जीवन की असाधारण यात्रा...
अबू धाबी, 24 फरवरी (आईएएनएस)। इस संसार में, जहां सफलता को अक्सर शैक्षणिक उत्कृष्टता, कैरियर की ऊंचाइयों और भौतिक उपलब्धियों से मापा जाता है, प्रद्युम्न भगत की यात्रा एक उच्च उद्देश्य का प्रमाण है- एक ऐसा उद्देश्य जो आध्यात्मिकता, भक्ति और बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था) के माध्यम से निःस्वार्थ सेवा में निहित है, जो एक विश्वस्तरीय हिंदू संगठन है।
बीएपीएस हिंदू मंदिर ने अपनी पहली वर्षगांठ मनाई, यूएई के ‘वर्ष की समुदाय’ का...
अबूधाबी, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर ने अपनी पहली वर्षगांठ भव्य और हृदयस्पर्शी समारोह के साथ मनाई, जो यूएई के 'वर्ष की समुदाय' को समर्पित थी। इस आयोजन में यूएई के नेतृत्व, समुदाय के नेताओं और हजारों भक्तों की उपस्थिति ने एकता, सेवा और आध्यात्मिक उत्थान के वर्ष को दर्शाया।
अपनी जड़ों का सम्मान : गीता पर हाथ रखकर शपथ लेकर काश पटेल ने...
वाशिंगटन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। काश पटेल ने शनिवार को भगवद गीता पर हाथ रखकर संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नौवें निदेशक के रूप में शपथ ली। 44 वर्षीय पटेल एफबीआई का नेतृत्व करने वाले पहले हिंदू-भारतीय और एशियाई मूल के व्यक्ति बन गए हैं।
प्रयागराज : संगम में स्नान के बाद लोग पहुंचते हैं भोले गिरी मंदिर, इतिहास...
महाकुंभ नगर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। शिवरात्रि पर पड़ने वाले आखिरी मुख्य स्नान से पहले महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा है। प्रयागराज के कटघर स्थित भोले गिरी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। यह मंदिर शंकरगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप ने सैकड़ों साल पहले बनवाया गया था।
महाकुंभ में श्रद्धालु बोले, हम धन्य हो गए, अद्भुत अनुभव
महाकुंभ नगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। आस्था की नगरी प्रयागराज में महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व होने जा रहा है। इस दौरान, श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की भावना अभी भी वैसी ही बरकरार है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं।
पटना के गांधी मैदान में महामृत्युंजय महायज्ञ, 18 फरवरी को कलश यात्रा से शुभारंभ
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में पंचम धाम महायज्ञ समिति द्वारा महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ की शुरुआत 18 फरवरी से होगी और समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा।
बिहार : माघ पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में...
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। माघी पूर्णिमा के मौके पर बिहार के गंगा सहित अन्य नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, मुंगेर के गंगा घाटों पर बुधवार को श्रद्धालु गंगा स्नान, ध्यान और पूजा-अर्चना करते नजर आए।
महाकुंभ : बसंत पंचमी पर प्रयागराज में उमड़ी भक्तों की भीड़
प्रयागराज, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व पर सोमवार को त्रिवेणी संगम की पवित्र धरा में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बसंत पंचमी पर्व की वजह से दो दिनों से संगम नगरी में भारी भीड़ थी।











