ब्राजील में गणेश वंदना के साथ पीएम मोदी का स्वागत, ब्रिक्स सम्मेलन से पहले...

रियो डी जेनेरियो, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अगले पड़ाव ब्राजील पहुंच गए हैं जहां रियो डी जेनेरियो में वह 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां पहुंचने पर अनोखे अंदाज में गणेश वंदना "ओम गं गणपतये नमः" के साथ उनका स्वागत किया गया।

सावन का पावन महीना! फिर भी शादियों पर क्यों है रोक? जानें इसकी धार्मिक...

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि यह भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस महीने में भक्त बड़ी श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और उनसे खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। कहा जाता है कि अगर सावन में भगवान शिव प्रसन्न हो जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो जाती है। खासकर कुंवारी लड़कियां अपने मनपसंद वर की प्राप्ति के लिए सावन में भोलेनाथ की पूजा करती हैं, वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति और परिवार की खुशहाली के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की अराधना करती हैं।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो: प्रधानमंत्री कमला ने स्वागत भाषण में पढ़ी पीएम मोदी की कविता

पोर्ट ऑफ स्पेन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। उन्होंने यहां त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला पर्साद-बिसेसर से मुलाकात की। वो पल खास रहा जब पीएम कमला ने पीएम मोदी की किताब ‘आंख आ धन्य छे’ में प्रकाशित एक कविता का उल्लेख किया।

‘रामायण’ से ‘महाकुंभ’ तक… पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में किया इन बातों...

पोर्ट ऑफ स्पेन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया और भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के संबंधों पर बात की। साथ ही उन्होंने भगवान राम से लेकर महाकुंभ और त्रिनिदाद और टोबैगो की रामलीलाओं का भी जिक्र किया।

भारतीय हज मिशन ने तैनात की सहायता टीम, मीना यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की...

रियाद, 4 जून (आईएएनएस)। सऊदी अरब में हज यात्रा जारी है। भारतीय हज यात्री मक्का से मीना की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच, भारतीय हज मिशन ने तीर्थयात्रियों की मीना यात्रा के लिए सहायता दलों को तैनात किया है।

विंध्यवासिनी देवी के दर मिर्जापुर पहुंचीं अक्षरा सिंह, देवी के किए दर्शन

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित शक्तिपीठ विंध्यवासिनी देवी के दर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन कर देवी का आशीर्वाद लिया।

भारत से बुद्ध के पवित्र अवशेष वियतनाम पहुंचे, लोग कर सकेंगे दर्शन

हनोई, 2 मई (आईएएनएस)। भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष शुक्रवार को वियतनाम पहुंच गए। उन्हें एक विशेष समारोह के लिए वियतनाम बौद्ध विश्वविद्यालय लाया गया और फिर एक भव्य जुलूस के साथ थान ताम पैगोडा ले जाया गया, जहां अवशेषों का सार्वजनिक रूप प्रदर्शित किया जाएगा।

‘क्या तुम्हारे हाथ नहीं कांपते…’ पहलगाम हमले से आहत शोभना नारायण ने सुनाई ‘प्रश्न...

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले से भारतीय कथक नृत्यांगना, लेखिका, पद्मश्री शोभना नारायण विचलित हो गई हैं। उन्होंने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से दर्द को बयां किया। इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों से चुभने वाले चंद सवाल भी किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने त्याग और करुणा के प्रतीक ईसा मसीह के पुनरुत्थान दिवस की सबको शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं मानवता को प्रेम और त्याग के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

चारधाम यात्रा की 30 अप्रैल से शुरुआत, परिवहन विभाग ने एडवाइजरी की जारी

देहरादून, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान है। यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

खरी बात