उत्तर बिहार का ‘देवघर’ जहां अपने विवाहोत्सव के बाद ही गरीबनाथ महादेव खेलना शुरू...
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को उत्तर बिहार के देवघर में बाबा संग जमकर होली खेली जाती है। मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ महादेव को भक्त अबीर गुलाल लगाते हैं । वैसे अपने विवाहोत्सव यानि महाशिवरात्रि के बाद से ही देवाधिदेव होली खेलना शुरू कर देते हैं।
यूपी : संगम का पवित्र जल पहुंचा गाजीपुर, लोगों ने बढ़ चढ़कर की हिस्सेदारी
गाजीपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में जो किसी कारण से स्नान नहीं कर पाए, उनके लिए सरकार संगम का पवित्र जल भेज रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गाजीपुर पुलिस लाइन में स्थानीय लोगों को इसका वितरण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक खुद मौजूद रहे।
प्रयागराज : संगम में स्नान के बाद लोग पहुंचते हैं भोले गिरी मंदिर, इतिहास...
महाकुंभ नगर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। शिवरात्रि पर पड़ने वाले आखिरी मुख्य स्नान से पहले महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा है। प्रयागराज के कटघर स्थित भोले गिरी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। यह मंदिर शंकरगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप ने सैकड़ों साल पहले बनवाया गया था।
महाकुंभ में श्रद्धालु बोले, हम धन्य हो गए, अद्भुत अनुभव
महाकुंभ नगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। आस्था की नगरी प्रयागराज में महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है। माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व होने जा रहा है। इस दौरान, श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की भावना अभी भी वैसी ही बरकरार है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं।
पटना के गांधी मैदान में महामृत्युंजय महायज्ञ, 18 फरवरी को कलश यात्रा से शुभारंभ
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में पंचम धाम महायज्ञ समिति द्वारा महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ की शुरुआत 18 फरवरी से होगी और समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा।
बिहार : माघ पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में...
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। माघी पूर्णिमा के मौके पर बिहार के गंगा सहित अन्य नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, मुंगेर के गंगा घाटों पर बुधवार को श्रद्धालु गंगा स्नान, ध्यान और पूजा-अर्चना करते नजर आए।
महाकुंभ : बसंत पंचमी पर प्रयागराज में उमड़ी भक्तों की भीड़
प्रयागराज, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व पर सोमवार को त्रिवेणी संगम की पवित्र धरा में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बसंत पंचमी पर्व की वजह से दो दिनों से संगम नगरी में भारी भीड़ थी।
बिहार : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगी बिहार की परंपरा, आठ साल बाद...
पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आठ सालों के बाद बिहार की झांकी दिखेगी। इस झांकी के जरिए बिहार की समृद्ध विरासत और परंपरा की झलक लोगों को देखने को मिलेगी।
पाप से मुक्ति दिलाती है ‘षटतिला एकादशी’ , छह बार किया जाता है तिल...
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। षटतिला एकादशी व्रत में तिल का विशेष महत्व होता है। छह प्रकार से इसका प्रयोग पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है और मंत्रोच्चारण मात्र से श्री हरि भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। माघ मास (गुजरात, महाराष्ट्र के अनुसार पौष) के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली एकादशी से जुड़ी कहानी में मानव जाति का कल्याण छिपा है।
छठ घाट पर पहुंचीं सीएम आतिशी, कहा-आप सरकार में 60 से 1 हजार हुए...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। छठ घाट और यमुना में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ते हुए खराब हालात के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रही हैं।










