Monday, August 4, 2025
Advertisement

मुंबई में लकड़ी के गोदाम में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण मुंबई के भीड़भाड़ वाले चोर बाजार इलाके में लकड़ी के एक गोदाम में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के बाद राज्यपाल लोगों को संबोधित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को पद्म श्री

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को गुरुवार को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वैजयंतीमाला बाली पद्म विभूषण से सम्मानित

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना वैजयंतीमाला बाली को गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से किया सम्मानित

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की अग्रणी भरत नाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नागालैंड कोयला खदान दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत

कोहिमा, 26 जनवरी (आईएएनएस)। नागालैंड के वोखा जिले में गुरुवार को एक कोयला खदान में दुर्घटना के बाद छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उज्जैन के माच थिएटर कलाकार ओम प्रकाश शर्मा को पद्मश्री

भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के 'माच' थिएटर कलाकार पंडित ओम प्रकाश शर्मा को 2024 के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

अभिनेता विजयकांत मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार से नेता बने और देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के प्रमुख विजयकांत को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनका हाल ही में निधन हो गया था।

पद्म विभूषण से सम्‍मानि‍त होनेे पर वेंकैया नायडू अभिभूत

हैदराबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने से वह अभिभूत हैं।

खरी बात