विंबलडन: गिरोन को शिकस्त देकर ज्वेरेव चौथे राउंड में पहुंचे, पहली बार क्वार्टर-फाइनल में...

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 में शनिवार को दूसरे सीड अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिकी खिलाड़ी मार्कोस गिरोन के खिलाफ 6-2, 7-6(4), 6-4 से जीत दर्ज की। इसी के साथ ज्वेरेव ने अपने करियर में चौथी बार ऑल इंग्लैंड क्लब में चौथे राउंड में जगह बनाई।

बेथेल अपनी उम्र के हिसाब से बहुत समझदार हैं, उनका करियर बहुत लंबा होगा:...

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने खिलाड़ियों की सराहना की है। कप्तान जैकब बेथेल की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित नजर आए, जिन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

हम सभी जानते हैं कहां गलती हुई, मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं...

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में शनिवार को टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 विकेट से गंवाया। पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद अय्यर ने रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी एक खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं ठहराना चाहते।

दूसरा टी20: बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया,...

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान टीम के लिए जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे, जिन्होंने 76 रन की नाबाद पारी खेली।

दूसरा टी20: अभिषेक, ईशान की शानदार पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रन...

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं।

महिला टी20 विश्व कप: हमारी टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरपूर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...

लंदन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने कहा है कि उनकी टीम पिछले दो वर्षों में काफी परिपक्व हुई है और अब पहले की तुलना में अधिक शांत, संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई है।

‘कॉमनवेल्थ’ और ‘एशियन गेम्स’ से पहले इंडियन एथलेटिक्स सीरीज का कैलेंडर बदला

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और आइची-नागोया एशियन गेम्स से पहले घरेलू इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के कैलेंडर में बदलाव किया है, ताकि होनहार एथलीट्स को मुकाबले के अधिक मौके मिल सकें।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी

मैनचेस्टर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बने। वैश्विक स्तर पर वैभव पुरुष खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

फीफा विश्व कप: मेक्सिको पहुंचते ही इंग्लैंड का हूटिंग से स्वागत, राउंड ऑफ 16...

मेक्सिको सिटी, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम का मेक्सिको सिटी में गर्मजोशी नहीं, बल्कि विरोध के साथ स्वागत हुआ। सोमवार को मेजबान मेक्सिको के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जब इंग्लैंड की टीम होटल पहुंची, तो बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय समर्थकों ने हूटिंग और नारों के जरिए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

फॉर्मूला 1: लुईस हैमिल्टन को पछाड़कर 19 वर्षीय एंटोनेली ने ब्रिटिश ग्रां प्री स्प्रिंट...

नॉर्थम्प्टनशायर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। 19 वर्षीय एंड्रिया किमी एंटोनेली ने शनिवार को सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश ग्रां प्री की रोमांचक स्प्रिंट रेस अपने नाम की। इतालवी रेसिंग ड्राइवर ने लुईस हैमिल्टन को पछाड़कर फॉर्मूला 1 ड्राइवर्स चैंपियनशिप में अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

खरी बात