आरसीबी में आना मेरे लिए आशीर्वाद, बहुत कुछ सीख रहा हूं: विक्की ओस्तवाल
बेंगलुरु, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच से पहले आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर विक्की ओस्तवाल ने आईएएनएस से खास बातचीत की। विक्की ने कहा कि यह बहुत अच्छी फ्रेंचाइजी है और मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं।
आईपीएल 2026: क्या आरसीबी 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? विराट कोहली...
बेंगलुरु, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की। आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ रविवार को है। इस मैच से पहले आरसीबी ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और नागा का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में विराट ने अपने विदेशी खिलाड़ी होने के आरोप का जवाब मजेदार अंदाज में दिया है।
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में लगा...
चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक सकी। इस वजह से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया।
टेनिस: थियागो अगस्टिन ने पहला सेट हारने के बाद बेन शेल्टन पर जोरदार जीत...
ह्यूस्टन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के थियागो अगस्टिन टिरांटे ने ह्यूस्टन में यूएस पुरुष क्ले कोर्ट चैंपियनशिप में टॉप सीड बेन शेल्टन को हरा दिया। थियागो ने पहले सेट में हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए शेल्टन पर जीत दर्ज की।
आईपीएल 2026: पंजाब पहले नंबर पर, मुंबई टॉप-4 से बाहर, सीएसके-पीबीकेएस मैच के बाद...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) का सातवां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच शुक्रवार को खेला गया। पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही पंजाब अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है।
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स से हारते ही सीएसके के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 5...
चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और अपने पहले खिताब की तलाश में लगी पंजाब किंग्स के बीच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। पंजाब ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया।
मेरा खेल बचपन से ही ऐसा, थोड़ा जोखिम लेना होता है: प्रियांश आर्या
चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और अपने पहले खिताब की तलाश में लगी पंजाब किंग्स के बीच मैच एम. ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की जीत की मजबूत बुनियाद सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने शुरुआती ओवरों में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कर दी थी। प्रियांश को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन पड़ा भारी: ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। इस सीजन की लगातार दूसरी हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के स्पिनर्स का खराब प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स को भारी पड़ गया। सीएसके से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आईएसएल 2025-26: दूसरे हाफ में दमदार वापसी, पंजाब एफसी ने मोहम्मडन को 2-1 से...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग 2025-26 में पंजाब एफसी ने शानदार दूसरे हाफ की बदौलत मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 2-1 से हरा दिया। यह मुकाबला जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया।
ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे, तो अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाना सही: सुनील गावस्कर
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी न करने की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत गेंदबाजी से रोक रखा है। इसके चलते केकेआर का टीम संतुलन प्रभावित हो रहा है और भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस मामले पर अपनी राय दी है।


