बार्सिलोना को झटका, यमाल चोट के कारण शेष सीजन से बाहर, अब वर्ल्ड कप...
बार्सिलोना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना ने पुष्टि की है कि युवा विंगर लामिन यमाल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण शेष सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वह फीफा वर्ल्ड कप के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे, जो 11 जून से शुरू होने वाला है।
‘जितना हो सके शांत रहना चाहता था’, डेब्यू मुकाबले में यादगार प्रदर्शन पर बोले...
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे का आईपीएल डेब्यू यादगार रहा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हिंगे मैच के पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बने। हिंगे ने कहा कि वह मैदान पर शांत रहकर सिर्फ अपनी गेंदबाजी और प्लान पर ध्यान देने का प्रयास करते हैं।
आईपीएल 2026: एमआई-सीएसके का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस, धोनी की कमी खली
मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 33वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने वानखड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही है, जो पिंडली की चोट के कारण सीजन के लगातार 7वें मुकाबले से बाहर हैं।
आईपीएल 2026: उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं करोड़ों में बिके ये 5 खिलाड़ी,...
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का आधा सफर लगभग तय हो चुका है। कुछ खिलाड़ी इस सीजन अपने दमदार प्रदर्शन के बूते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके लिए फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों की बोली लगाकर उन्हें टीम में शामिल किया था, लेकिन इन प्लेयर्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है। आइए ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं।
आईपीएल 2026: सीएसके के खिलाफ एमआई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्रशांत वीर की...
मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिडंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
7 मुकाबलों में सिर्फ 81 रन, कप्तान बनते ही ‘छूमंतर’ हुई रियान पराग की...
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। 7 मुकाबलों में सिर्फ 81 रन, 13 का बल्लेबाजी औसत और महज 117 का स्ट्राइक रेट। ये राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग के आईपीएल 2026 के अब तक के आंकड़े हैं। कप्तानी संभालते ही मानो रियान की फॉर्म ही इस सीजन छूमंतर हो गई है।
कर्नाटक: नेशनल अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1,000 से ज्यादा एथलीट्स लेंगे हिस्सा
तुमकुर (कर्नाटक), 23 अप्रैल (आईएएनएस)। तीन-दिवसीय नेशनल जूनियर (अंडर-20) एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार से कर्नाटक के तुमकुर में महात्मा गांधी स्टेडियम में होगी। इसमें कुल 1,059 प्रतियोगी हिस्सा लेने जा रहे हैं, जिनमें 709 पुरुष ट्रैक एंड फील्ड एथलीट शामिल हैं।
आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ जीटी को मिलेगी कड़ी चुनौती, जानें कैसा रहा है...
बेंगलुरु, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच 24 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 34वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित होगा।
मार्को जानसेन ने पंजाब किंग्स की सफलता का खोला राज, बोले- सही समय पर...
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने आईपीएल 2026 में टीम की शानदार गेंदबाजी का राज बताया है। उनका कहना है कि टीम की सफलता का सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों के बीच आपसी समझ और एक-दूसरे का साथ देना है।
पाकिस्तान ने भारत में होने वाली सैफ विमेंस चैंपियनशिप से नाम वापस लिया
लाहौर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के कारण लिया गया है। पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (पीएफएफ) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

