‘यह जगह सेंटर-स्टेज होगी’, लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू...
दुबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईसीसी ने ने कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी के पोमोना में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू होने का स्वागत किया है। क्रिकेट 128 साल बाद लॉस एंजिल्स ओलंपिक से ओलंपिक खेलों में वापसी कर रहा है।
ला लीगा: बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को हराया, लामिन यामल इंजर्ड हुए
मैड्रिड, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को अपने घर में 1-0 से हराकर ला लीगा में रियल मैड्रिड पर नौ अंकों की बढ़त बना ली। इस जीत के लिए बार्सिलोना को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। टीम को लामिन यामल के रूप में बड़ा झटका लगा। स्टार खिलाड़ी लामिन यामल को हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा।
एर्लिंग हालैंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराया
बर्नले, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। अगस्त के बाद यह पहला मौका है जब सिटी टॉप पर पहुंची है। इससे आर्सेनल का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा भी समाप्त हो गया। इस हार के साथ बर्नले का रेलिगेशन तय हो गया, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
आईपीएल 2026: एमआई और सीएसके के बीच रोमांचक मुकाबला आज, एमएस धोनी के खेलने...
मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
आईपीएल 2026: एलएसजी पर जीत के साथ नंबर-2 बनी आरआर, प्रिंस यादव के पास...
लखनऊ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के दिए 160 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 40 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस हार के बाद एलएसजी अंकतालिका में 9वें नंबर पर चली गई है।
टी20 सीरीज: लौरा वोल्वार्ड्ट का शतक, दक्षिण अफ्रीका से लगातार तीसरा मैच हारी भारतीय...
जोहानसबर्ग, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के शतक की बदौलत मैच 9 विकेट से जीता। भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी हार थी। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
एमसीए ने शार्दुल ठाकुर और सिद्धेश लाड को चुना ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, यहां...
मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सिद्धेश लाड और शार्दुल ठाकुर बुधवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की ओर से आयोजित पुरस्कार समारोह में क्रमशः 2025/26 और 2024/25 सत्र के लिए जस्टिस तेंदुलकर ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ सीनियर क्रिकेटर) से सम्मानित हुए।
कोच पर हमले के मामले में पुडुचेरी के तीन क्रिकेटर निलंबित, मामले में बरी...
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पुडुचेरी के तीन क्रिकेटरों-जे कार्तियेयन, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन को अंडर-19 कोच पर कथित हमले के गंभीर आरोपों के चलते क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी (सीएपी) ने अपनी सभी क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया है।
आईपीएल 2026: सीएसके को राहत, एमआई के खिलाफ अहम मुकाबले में उतरेंगे स्पेंसर जॉनसन
मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं। यह मैच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने संकेत दिया है कि खलील अहमद की चोट के कारण जॉनसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।
फीफा महिला विकास कार्यक्रम के लिए चुने गए 12 देश, भारत भी शामिल
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत उन 12 देशों में से एक बन गया, जिन्हें बुधवार को फीफा ने फीफा महिला विकास कार्यक्रम (वाणिज्यिक रणनीति 2026) के लिए चुना है। अन्य देशों में जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन, स्कॉटलैंड, कनाडा, मैक्सिको, फिनलैंड, घाना, जॉर्डन, लिथुआनिया और पैराग्वे शामिल हैं।

