‘स्पेशल सेंचुरी’ के साथ हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में बनाया खास रिकॉर्ड

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में पारी के लिहाज से सबसे तेज 'छक्कों का शतक' पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लासेन ने यह आंकड़ा 52 गेंदों में छुआ। क्रिस गेल (37) इस लिस्ट में शीर्ष पायदान पर हैं, जबकि रसेल (47) दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

आईपीएल 2026: अभिषेक का तूफानी शतक, डीसी के खिलाफ एसआरएच ने 2 विकेट खोकर...

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 242 रन लगाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टी20 मुकाबलों के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, अब्दुल गफ्फार...

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलेन को पहली बार बांग्लादेश की टीम में बुलाया गया है। गफ्फार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए बांग्लादेश की 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप: पहले दिन हरमन-जमाल ने हासिल की संयुक्त बढ़त

नूह (हरियाणा), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के नूंह में क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेली जा रही डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। 18 साल के हरमन सचदेवा और 41 साल के जमाल हुसैन ने पहले राउंड के बाद पांच-अंडर 67 का स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की।

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप: शिवा नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में साधा गोल्ड...

काहिरा (मिस्र), 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के पहले दिन मंगलवार को पूर्व मिक्स्ड टीम वर्ल्ड चैंपियन शिवा नरवाल ने काहिरा में मिस्र इंटरनेशनल ओलंपिक सिटी में 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस के जूनियर इवेंट में गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। चिराग शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नरवाल के साथ पोडियम पर जगह बनाई, जबकि पनाह भुगरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें हेड टू...

जोहान्सबर्ग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले की मेजबानी द वांडर्स क्रिकेट स्टेडियम करेगा। भारतीय टीम सीरीज में अभी 0-2 से पीछे चल रही है।

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के लिए आई अच्छी खबर, टीम से जुड़े विल जैक्स

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए आईपीएल 2026 के बीच अच्छी खबर आई है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स एमआई टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रनों से जीत दर्ज की।

मलेशियन क्रिकेट एसोसिएशन ने शुरू किया नेशनल क्रिकेट सेंटर

कुआलालंपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशियन क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने अपने कोचिंग और विकास कार्यक्रमों में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इसके साथ ही आगामी 10 वर्षों में खेल के विकास को बढ़ावा देने की रणनीति के तहत एक राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र भी खोला जाएगा।

एआईपीए खिलाड़ियों ने डब्ल्यूपीसी सीरीज में 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल...

पेनांग आइलैंड, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन (एआईपीए) की टीम ने मलेशिया के पेनांग में हुई डब्ल्यूपीसी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अलग-अलग कैटेगरी में कई मेडल जीतकर इंटरनेशनल पिकलबॉल में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाया।

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ डीसी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नीतीश राणा की...

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

खरी बात