खेल मंत्री मांडविया 2028 ओलंपिक की तैयारी पर ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता करेंगे
हैदराबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया 7-8 मार्च को हैदराबाद में एक उच्च स्तरीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और 2036 ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी के लिए देश की बोली के लिए एक रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ वैश्विक खेल उत्कृष्टता के लिए भारत की यात्रा की रणनीति बनाई जाएगी।
भारत दुबई में कैसे खेलना चाहता है, इस बारे में पूरी तरह स्पष्ट है...
लाहौर, 6 मार्च (आईएएनएस। न्यूजीलैंड द्वारा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के साथ अपनी भिड़ंत को पक्का करने के बाद, प्रीमियर बल्लेबाज केन विलियमसन ने कहा कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने के तरीके के बारे में पूरी स्पष्टता है, जो रविवार को खिताबी मुकाबले का स्थल है।
मुशफिकुर रहीम ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास
ढाका,6 मार्च (आईएएनएस। वनडे में बांग्लादेश के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुशफिकुर ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी। कुछ ही सप्ताह पहले चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं जीतने के साथ बांग्लादेश की टीम स्वदेश वापस लौटी थी।
मिलर ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले यात्रा करना आदर्श नहीं...
लाहौर, 6 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि वह न्यूजीलैंड का 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए समर्थन करेंगे, साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सेमीफाइनल मैच से पहले प्रोटियाज के लिए लाहौर और दुबई के बीच यात्रा करना आदर्श नहीं था।
चैंपियंस लीग : दस खिलाड़ियों वाली बार्सिलोना ने बेनफिका को मात दी, लिवरपूल ने...
लिस्बन, 6 मार्च (आईएएनएस)। रफीन्हा के एकमात्र गोल की बदौलत एफसी बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के पहले चरण में बेनफिका को 1-0 से हरा दिया। हालांकि बार्सिलोना को 70 मिनट तक एक खिलाड़ी कम रहने के बावजूद कड़ा संघर्ष करना पड़ा और टीम ने पूरे 90 मिनट तक दबाव में रहने के बावजूद जीत हासिल की।
दक्षिण अफ्रीकी टीम फिर साबित हुई ‘चोकर्स’, सेमीफाइनल में और खराब हुआ रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर चोकर्स साबित हुई। यह टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार गई। इस तरह से आईसीसी नॉकआउट मैचों में प्रोटियाज के हारने का सिलसिला जारी है। डेविड मिलर के तेज शतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के लिए न्यूजीलैंड द्वारा दिया गया 363 रनों का टारगेट एवरेस्ट सरीखा साबित हुआ।
चैंपियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड प्रदर्शन, रोमांचक होगा भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होने जा रहा है। यह मैच 9 मार्च को दुबई में होगा, जहां टीम इंडिया ने इस प्रतियोगिता में अपने सभी मुकाबले खेले हैं और जीते हैं। इसके अलावा, भारत ने अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को हराया भी है। कुल मिलाकर, रोहित शर्मा एंड कंपनी को अनुभव और मनोबल दोनों में कीवियों की तुलना में बढ़त नजर आ रही है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : सेमीफाइनल की शानदार जीत में योगदान देकर बहुत अच्छा महसूस...
लाहौर, 6 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर 50 रनों की शानदार जीत में रचिन रविंद्र ने 101 गेंदों पर 108 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत से न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद रचिन रविंद्र ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि उन्होंने सेमीफाइनल में टीम की शानदार जीत में योगदान दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली, अय्यर का अच्छा खेलना भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि...
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे का मानना है कि विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया। ये रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए दुबई में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली पांच विकेट की जीत का सबसे बड़ा कारण रहा।
केकेआर का ‘आईपीएल 2024 ट्रॉफी टूर’ कूच बिहार पहुंचा
कूच बिहार (पश्चिम बंगाल), 5 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से आयोजित ट्रॉफी टूर शाही शहर के अपने उत्साही प्रशंसकों को जोड़ने के लिए बुधवार को कूच बिहार पहुंचा। इस टूर का उद्देश्य पिछले साल आईपीएल में टीम की तीसरी खिताब जीत का जश्न मनाना है।










