इटली में 7 से 17 मार्च तक होंगे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल
नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। खेल मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के लिए 49 सदस्यीय भारतीय टीम के आधिकारिक विदाई समारोह में शामिल होंगे। विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 7 से 17 मार्च तक इटली के ट्यूरिन में आयोजित किए जाने हैं।
ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल जीत में ‘फील्डर ऑफ द मैच’ बने श्रेयस अय्यर
दुबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कोच रवि शास्त्री ने मंगलवार को विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत की जीत में बुलेट की तरह शानदार थ्रो के लिए श्रेयस अय्यर को 'फील्डर ऑफ द मैच' का पदक प्रदान किया।
इयान हीली ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में कोनोली के लापरवाह रवैये की आलोचना...
मेलबर्न, 5 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान हीली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार में कूपर कोनोली के बल्लेबाजी रवैये की तीखी आलोचना की है।
सेमीफाइनल में हार के बाद स्टीव स्मिथ ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास
दुबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, हालांकि वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : सेमीफाइनल हारने के बाद स्मिथ बोले, अगर हम 280 से...
दुबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ चार विकेट से हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि अगर उनकी टीम ने 280 से अधिक का लक्ष्य रखा होता तो परिणाम अलग होता।
सचिन तेंदुलकर ने पद्माकर शिवालकर को श्रद्धांजलि दी
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पूर्व रणजी ट्रॉफी स्टार और मुंबई क्रिकेट के दिग्गज पद्माकर शिवालकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका सोमवार को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। तेंदुलकर, जो खुद मुंबई से निकलकर प्रेरणास्रोत रहे हैं, ने 13 साल की उम्र में शिवालकर के खिलाफ खेलने को याद किया और उनकी ‘सुगम क्रिया और लय देखना एक शानदार अनुभव था’ की सराहना की।
अगर गेंद ज्यादा स्पिन नहीं करती है तो यह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए...
लाहौर, 4 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के पिछले मैच में भारतीय स्पिन आक्रमण के सामने धराशायी होने के बाद, कप्तान मिशेल सैंटनर ने स्वीकार किया है कि इस मुकाबले में उनकी टीम को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन उनका अब भी मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए गद्दाफी स्टेडियम की परिस्थितियां स्पिनरों के लिए उतनी मददगार नहीं होंगी, जितनी दुबई की धीमी पिच ने की।
दिल्ली प्रीमियर लीग : जैकब की तिकड़ी से डीएफसी ने यूनाइटेड भारत को रौंदा
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। डीएसए प्रीमियर लीग में दिल्ली एफसी ने यूनाइटेड भारत एफसी को 8-0 से रौंद कर खिताब की दावेदारी की उम्मीद बनाए रखी है l आज यहां नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए एकतरफा मैच में विजेता ने लीग की सबसे फिसड्डी टीम को बुरी तरह झकझोर डाला l
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 264 पर समेटा
दुबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 264 रन पर समेट दिया।
दक्षिण अफ्रीका के सामने पहली बार नॉकआउट में न्यूजीलैंड को हराने का मौका
लाहौर, 4 मार्च (आईएएनएस)। बुधवार को एक बार फिर कारवां पाकिस्तान के लाहौर पहुंचेगा जहां दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। दक्षिण अफ्रीका जहां ग्रुप बी में टेबल टॉपर रही थी तो ग्रुप ए न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर थी। दक्षिण अफ्रीका ने तो तीन दिनों में कराची से दुबई और फिर दुबई से लाहौर की यात्रा की है।








