मुंबई ओपन: 15 वर्षीय माया राजेश्वरन ने मुख्य ड्रॉ में स्थान सुनिश्चित किया

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। 15 वर्षीय माया राजेश्वरन ने सोमवार को यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125 सीरीज में एक और सनसनीखेज जीत दर्ज की। उन्होंने जेसिका फेला को 7-6, 1-6, 6-4 से हराकर मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह पक्की की।

38वें राष्ट्रीय खेल: मैच फिक्सिंग के आरोपों के बीच ताइक्वांडो निदेशक को हटाया गया

देहरादून, 3 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय खेल तकनीकी आचरण समिति (जीटीसीसी) ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता के निदेशक टी. प्रवीण कुमार को हटा दिया है। आरोप है कि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही 16 भार वर्गों में से 10 के परिणाम तय कर दिए गए थे।

एलिसा हीली की जगह चिनेल हेनरी हुईं यूपी वारियर्ज में शामिल

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। यूपी वॉरियर्ज़ ने डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए वेस्टइंडीज़ की बल्लेबाज़ चिनेल हेनरी को एलिसा हीली की जगह इंज़री रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया और यूपीडब्ल्यू की कप्तान हीली के दाएं पैर में स्ट्रेस इंज़री हुई है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

एफआईएच प्रो लीग: हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर चरण के लिए मुफ्त टिकटों की घोषणा...

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि 15 से 25 फरवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाले पुरुष और महिला एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिए सभी टिकट कलिंगा हॉकी स्टेडियम में प्रशंसकों के लिए मुफ्त होंगे।

भारत में चैंपियंस ट्रॉफी टूर समाप्त, पाकिस्तान टूर का दूसरा चरण शुरू

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी टूर ने मुंबई और बेंगलुरु में कई प्रतिष्ठित स्थानों पर अविस्मरणीय प्रदर्शन करने के बाद भारत की अपनी यात्रा समाप्त कर ली है। ट्रॉफी टूर ने अपनी वैश्विक यात्रा के दौरान सभी आठ भाग लेने वाले देशों को कवर किया है और भारत चरण के समापन के साथ, यह अब पाकिस्तान में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।

अभिषेक के ‘गर्वित’ पिता राजकुमार ने प्रशंसकों का जताया आभार

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। गर्वित पिता और कोच राजकुमार शर्मा ने बेटे अभिषेक शर्मा के लिए अपनी खुशी व्यक्त की, जिन्होंने पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने बेटे की वीरता को टेलीविजन पर देखा, जबकि बल्लेबाज की मां और बहन रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थीं।

बटलर ने बांधे अभिषेक की तारीफ़ों के पुल, कहा- ‘ऐसी स्ट्राइकिंग बहुत कम ही...

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मुंबई टी 20 में आतिशी शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की स्ट्राइकिंग क्षमता की तारीफ़ की है और कहा कि उन्होंने इतनी साफ़-सुथरी स्ट्राइकिंग बहुत कम ही देखी है।

लवयापा : सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे आमिर खान

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता और जुनैद के पिता आमिर खान अपने दोस्त और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखेंगे।

बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के लिए 4- 8 फरवरी तक गुवाहाटी में होगा...

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बाई) ने सोमवार को कहा कि बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के लिए पांच दिवसीय तैयारी शिविर 4 से 8 फरवरी तक गुवाहाटी के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित किया जाएगा।

वनडे के महान खिलाड़ी माइकल बेवन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के महान वनडे बल्लेबाज माइकल बेवन को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इस प्रतिष्ठित क्लब का हिस्सा बनने के लिए मानदंडों में बदलाव किया गया है।

खरी बात