बुमराह का न खेलना हार का बड़ा कारण रहा : योगराज सिंह
चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने कहा है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस बेहतर थी लेकिन आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह का ना खेलना रहा हार का सबसे बड़ा कारण रहा।
घर वापसी: लीजेंड 90 लीग में दिल्ली रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे शिखर धवन
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएनएस)। जैसे-जैसे लीजेंड 90 लीग का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नए दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इसी फेहरिस्त में दिल्ली रॉयल्स ने भी अपनी सूची जारी की है। फरवरी 2025 में खेले जाने वाले लीजेंड 90 लीग में पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर शिखर धवन और न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर दिल्ली रॉयल्स की कमान संभालेंगे। इसके अलावा उनके साथ वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस, श्रीलंका के एंजेलो परेरा, भारतीय ऑलराउंडर बिपुल शर्मा और वेस्टइंडीज के रयाद एमरिट भी टीम का हिस्सा होंगे।
सिडनी में ट्रॉफी समारोह में शामिल न किए जाने पर गावस्कर हैरान
सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवें टेस्ट के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला समारोह में शामिल न किए जाने पर वह हैरान रह गए। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऊंचे स्तर की क्रिकेट देखी गई : पूर्व क्रिकेटर
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत पर 3-1 से जीत हासिल करने और एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद, पूर्व क्रिकेटरों ने प्रतियोगिता पर अपने विचार साझा किए, और श्रृंखला के परिणाम को उच्चतम गुणवत्ता का क्रिकेट तमाशा बताया।
रोहित, कोहली जो भी फैसला करेंगे, वह भारतीय क्रिकेट के हित में ही होगा...
सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट करियर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कहना है कि उन्हें भरोसा है कि ये दोनों खिलाड़ी जो भी फैसला करेंगे, वह भारतीय क्रिकेट के हित में ही होगा।
बुमराह सबसे मुश्किल गेंदबाज, जिनका मैंने करियर में सामना किया : ख्वाजा
सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनके क्रिकेट करियर के सबसे कठिन गेंदबाज हैं, जिनका सामना उन्होंने किया है।
हमें इस उपलब्धि पर गर्व, ये हमारे जीवन का सबसे खास समय : पैट...
सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 2024/25 सीजन में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती। इससे पहले उन्होंने कभी यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी नहीं जीती थी। इस जीत से उन्होंने और उनकी टीम ने एक दशक बाद सीरीज अपने नाम की। सिडनी में भारत को छह विकेट से हराने के बाद 3-1 से सीरीज जीतने पर कमिंस ने कहा कि अपनी धरती पर यह जीत हासिल करना बहुत खास है।
सीरीज में गेंदबाजों के सबसे मददगार विकेट पर बॉलिंग को मिस किया : बुमराह
सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जसप्रीत बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। बुमराह सीरीज के पहले और अंतिम टेस्ट में बतौर कप्तान खेलने के लिए उतरे थे। हालांकि अंतिम टेस्ट मैच में वह फिटनेस के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाए और इस पर उन्होंने निराशा व्यक्त की है।
लूसी हैमिल्टन को अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया...
सिडनी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को 18 जनवरी से मलेशिया में शुरू होने वाले आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया है। लेग स्पिनर हसरत गिल को 16 टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल हुए भावुक, साझा किया ‘दर्द’
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से अलग होने की अफवाहों के बीच एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो उनकी निजी जिंदगी की दिक्कतों पर प्रकाश डालता है। चहल ने सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया है। शनिवार देर शाम के इस इंस्टा स्टोरी ने पूरे दिन चली अफवाहों को और हवा दे दी है।










