दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान तिलक वर्मा शतक से चूके, पहली पारी में साउथ जोन...

चेन्नई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में चौथे दिन साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। साउथ जोन पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन से 372 रन से पिछड़ गई है।

जूनियर एशिया कप हॉकी: अनमोल एक्का के छह गोल की मदद से भारतीय पुरुष...

मोकी, 9 सितंबर (आईएएनएस)। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां अपने आखिरी पूल ए मैच में चीनी ताइपे को 15-0 से आसानी से हराकर एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यूएफसी स्टार पूजा तोमर से मुलाकात की

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट पूजा तोमर से मुलाकात की और अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों की तारीफ की। गोर ने पूजा के सफर को प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

रणजीत सिंह: भारतीय क्रिकेट के पितामह, विरोध के बावजूद इंग्लैंड की तरफ से खेले...

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। देश का सामान्य वर्ग हो संभ्रांत वर्ग, यह खेल हर वर्ग को एक समान उत्साहित और रोमांचित करता है। हालांकि, शुरुआत में ऐसा नहीं था। क्रिकेट भारत में अपने शुरुआती चरण में राजघरानों और वहां कार्य करने वाले लोगों तक ही सीमित था। राजघरानों ने ही इस खेल को देश में लोकप्रिय किया और इसमें एक बड़ा योगदान जामनगर के महाराजा कुमार रणजीत सिंह का भी है।

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत...

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर अनुशासन तोड़ने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पाइंट भी जोड़ा गया है।

बीबीएल में निजी निवेश को लाने के सीए के फैसले का न्यू साउथ वेल्स...

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में निजी निवेश की अनुमति दे दी है। सीए को अपने इस फैसले पर अंदरुनी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। न्यू साउथ वेल्स ने सीए द्वारा बीबीएल में निजी निवेश के फैसले को क्रिकेट के लिए खतरा बताया है।

यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

न्यूयॉर्क, 9 सितंबर (आईएएनएस)। जेसिका पेगुला ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम में हुए मुकाबले में पेगुला ने एमा नवारो को 2 घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। जेसिका ने लगातार तीसरे सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

सीपीएल 2026: एंटिगुआ की अमेजन वॉरियर्स पर जीत में चमके शादाब खान, ‘प्लेयर ऑफ...

गुयाना, 9 सितंबर (आईएएनएस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का 30वां मैच गुयाना अमेजन वॉरियर्स और एंटिगुआ बरबुडा फॉल्कंस के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में चल रही एंटिगुआ ने अमेजन को 65 रन से हरा दिया।

यूएस ओपन: फ्रांसेस टियाफो सेमीफाइनल में, शुरुआत 2 सेट में हार के बाद एलेक्स...

न्यूयॉर्क, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो ने हमवतन एलेक्स मिशेलसन को हराकर यूएस ओपन 2026 के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टियाफो ने दो सेट गंवाने के बाद यादगार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की। टियाफो तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

यूएस ओपन: सबालेंका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से दो जीत...

न्यूयॉर्क, 9 सितंबर (आईएएनएस)। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को 7-6(1), 3-6, 7-6(7) से हराया। जीत के साथ ही सबालेंका का लगातार तीसरी बार यूएस ओपन जीतने की संभावना बरकरार है।

खरी बात