मेदवेदेव चौथे दौर में, सिनर ने ओ’कोनेल को हरा दिया
न्यूयॉर्क, 1 सितंबर (आईएएनएस) नंबर 5 सीड रूसी दानिल मेदवेदेव हार्ड कोर्ट मेजर के चौथे दौर में प्रवेश करने के लिए नंबर 31 सीड फ्लेवियो कोबोली को लगातार सेटों में हराकर पूर्व यूएस ओपन चैंपियन के एलिमिनेशन के सिलसिले को रोकने में कामयाब रहे जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर ने आसानी से चौथे दौर में जगह बना ली।
सीपीएल फ्रेंचाइजी सेंट लूसिया किंग्स ने नई टीम जर्सी लॉन्च की
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। सेंट लूसिया किंग्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। किंग्स अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को एसकेएन पैट्रियट्स के खिलाफ करेंगे।
इंग्लैंड के सबसे महान बल्लेबाज हैं जो रूट : माइकल वॉन
लंदन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। जो रूट के 34 टेस्ट शतकों के प्रभावशाली मील के पत्थर ने क्रिकेट के दिग्गजों में प्रशंसा की लहर पैदा कर दी है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने 33 वर्षीय खिलाड़ी को देश का "सबसे महान" बल्लेबाज घोषित किया है।
बोपन्ना-सुत्जियादी मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
न्यूयॉर्क, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार एल्डिला सुत्जियादी ने ऑस्ट्रेलियाई चेक जोड़ी जॉन पीयर्स और कैटरीना सिनियाकोवा को हराकर यूएस ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
2024 के सीज़न के बाद ब्रावो लेंगे सीपीएल से संन्यास
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ड्वेन ब्रावो ने घोषणा की है कि वह कैरिबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के जारी सीज़न के बाद इस टूर्नामेंट को अलविदा कह देंगे। ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के इस सीज़न के पहले मुक़ाबले से पूर्व ब्रावो ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी।
हरमनप्रीत के कोच ने कहा, इस बार गोल्ड का सपना होगा पूरा
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीतने की भारत की उम्मीद कायम है। इस मौके पर हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।
हॉकी में जीत के बाद ललित उपाध्याय की मां की आंखों से निकले खुशी...
वाराणसी, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस ओलंपिक में भारत ने क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मैच निर्धारित समय में 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शूटआउट में शानदार खेल दिखाते हुए ग्रेट ब्रिटेन को मात दी। शूटआउट में भारत के चार गोल में एक ललित कुमार उपाध्याय ने किया।
ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ शूट आउट में जीत के बाद पीआर श्रीजेश का भावुक बयान
पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश भावुक नजर आये। भारत ने शूट आउट में 4-2 से मैच जीता है। यह श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है। उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है और वो हर मुकाबले में अपनी पूरी जान झोंक रहे हैं। भारत की इस जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
क्वार्टर फाइनल में हारीं लवलीना, मुक्केबाजी में भारत की मेडल की आस खत्म
पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस ओंलपिक में भारत की मुक्केबाजी में मेडल की आस समाप्त हो चुकी है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन इस बार चूक गईं और क्वार्टर फाइनल में मिली हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं।
हॉकी के सेमीफाइनल में भारत, पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को हराया (लीड-1)
पेरिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने ग्रेट-ब्रिटेन को पेरिस ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में रविवार को शूटआउट में 4-2 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ। पीआर श्रीजेश एक बार फिर अपनी स्मार्ट गोलकीपिंग से टीम की जीत के हीरो रहे।









