राजस्थान बनाम गुजरात: कब और कहां देखें
जयपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस) टेबल टॉपर्स राजस्थान रॉयल्स (आरआर) बुधवार को आईपीएल 2024 के 24वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) की मेजबानी करेगी।
नीतीश के हरफ़नमौला प्रदर्शन के कायल हुए पैट कमिंस
मुल्लांपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस) मंगलवार शाम पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ आईपीएल मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने 37 गेंदों में 64 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 64/4 के स्कोर से 182/9 के स्कोर तक पहुंचाया। बाद में उन्होंने जितेश शर्मा का महत्वपूर्ण विकेट भी प्राप्त किया। नीतीश का यह ऑलराउंड प्रदर्शन ही मैच का मुख्य अंतर साबित हुआ।
जोकोविच 14वीं बार मोंटे कार्लो के तीसरे दौर में
मोंटे कार्लो, 10 अप्रैल (आईएएनएस) वर्ल्ड नं. 1 नोवाक जोकोविच ने मोंटे-कार्लो मास्टर्स में रोमन सफीउलिन को 6-1, 6-2 से हराकर 14वीं बार मोंटे-कार्लो के तीसरे दौर में प्रवेश किया।
आईपीएल 2024 : शशांक, आशुतोष की कोशिशें बेकार गईं, हैदराबाद ने पंजाब को 2...
मुल्लांपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां के पीसीए स्टेडियम में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 -24 के 23वें मैच में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की कोशिशें बेकार गईं, सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया।
पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
मुल्लांपुर,9 अप्रैल (आईएएनएस) पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल के 23वें मैच टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में डिवाइन, जोन्स को मिली बढ़त
दुबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन और इंग्लैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज एमी जोन्स ने अपनी आईसीसी महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला की समाप्ति के बाद आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में बढ़त बनाई है, जिसे इंग्लैंड ने 2-1 से जीता था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने घायल वानिंदु हसरंगा की जगह विजयकांत व्यासकांत के साथ अनुबंध किया
मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस) सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के शेष मैचों के लिए घायल हमवतन वानिंदु हसरंगा के प्रतिस्थापन के रूप में श्रीलंका के विजयकांत व्यासकांत के साथ अनुबंध किया है। विजयकांत, श्रीलंका के एक लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने अपने देश अब तक एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में प्रतिनिधित्व किया है। वह अपने बेस प्राइस 50 लाख रुपये पर आईपीएल में शामिल हुए हैं।
हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 के उद्घाटन की घोषणा की
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को एक नई पहल, राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 का अनावरण किया, जो भारत में महिलाओं के लिए पहली घरेलू हॉकी लीग है। टूर्नामेंट को दो चरणों में बांटा जाएगा, जिसमें उद्घाटन चरण 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची, झारखंड में निर्धारित है।
जीत के साथ सीज़न को समाप्त करने के लिए ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी पंजाब...
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस) पंजाब एफसी (पीएफसी) बुधवार को इंडियन सुपर लीग 2023-24 के अपने अंतिम मैच में ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी और जीत के साथ सीजन का अंत करने की उम्मीद करेगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण दर्शकों के बिना खेला जाएगा और शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जीत के साथ, पंजाब एफसी को आईएसएल में अपने पहले सीज़न में अच्छी पोजीशन पर सीज़न समाप्त करने की उम्मीद होगी, जबकि ईस्ट बंगाल को अपने प्लेऑफ़ की संभावनाओं को जीवित रखने की उम्मीद होगी।
पंजाब शशांक सिंह को लंबे समय तक अपने साथ रखेगी: स्मिथ
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने शशांक सिंह के प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ शशांक की 29 गेंदों पर 61 रन की पारी को अविश्वसनीय बताया है।










