आईपीएल 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 165 पर रोका

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शुक्रवार को यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की धीमी पिच पर सधी हुई गेंदबाजी कर चेन्नई सुपर किंग्स को 20 ओवरों में 165/5 के स्कोर पर रोक दिया।

आईपीएल 2024: सूर्यकुमार यादव के टीम में शामिल होने से मुंबई इंडियंस को बड़ी...

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद शुक्रवार को उस समय मजबूती मिली जब धुआंधार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सर्जरी के बाद फिट होकर टीम के साथ जुड़ गये। मुंबई को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलना है।

सब-जूनियर महिला हॉकी लीग: साई शक्ति फाइनल में ओडिशा नेवल टाटा सेंटर से भिड़ेगी

लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस) साई शक्ति टीम और ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर ने पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग के 9वें दिन अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीते। साई शक्ति टीम 6 अप्रैल को फाइनल में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर से खेलेगी।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस) सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 18वें मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मैरिज़ेन कैप को लगी फटकार

ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अफ्रीकी ऑलराउडर मारिजैन कैप को पूर्वी लंदन में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे महिला टी20 मैच के दौरान आक्रामक अंदाज में आउट करने के लिए आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मोहन बागान सुपर जाइंट से भिड़ेगी...

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस) पंजाब एफसी (पीएफसी) शनिवार को मोहन बागान सुपर जाइंट से भिड़ेगी और इंडियन सुपर लीग 2023-24 सीज़न में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मैच में जीत दर्ज करने की उम्मीद करेगी जो यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 5 बजे शुरू होने वाला है और अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण इसे दर्शकों के बिना खेला जाएगा।

चोटिल कुलदीप यादव को मिली आराम की सलाह

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस) कुलदीप यादव इस समय ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह पिछले दो मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेल पाए। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि कुलदीप को आराम करने की सलाह दी गई है लेकिन उनकी वापसी को लेकर अब तक किसी तरह का अपडेट नहीं है।

मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौक़ा मिलना सपने के सच होने जैसा होगा...

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस) हाल ही में संपन्न रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भूपेन लालवानी को मुंबई की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। आस्क फाउंडेशन24 द्वारा आयोजित समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मानद कोषाध्यक्ष और विधान सभा सदस्य एडवोकेट आशीष शेलार ने इस होनहार ओपनर को सम्मानित किया।

ओलंपिक चैंपियन शॉट पुटर वैलेरी एडम्स विश्व 10के बेंगलुरु 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय इवेंट...

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस) प्रतिष्ठित शॉट पुटर, चार बार की विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता डेम वैलेरी एडम्स को विश्व 10के बेंगलुरु रोड रनिंग प्रतियोगिता के 16वें संस्करण के लिए अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर नामित किया गया है जो 28 अप्रैल को आयोजित होगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हॉकी टेस्ट सीरीज, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, जिससे दोनों टीमों को 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए अपनी तैयारियों का आकलन करने में मदद मिलेगी।

खरी बात