बीबीएल 16: ब्रिस्बेन हीट से जुड़े इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन

ब्रिस्बेन, 8 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन को साइन किया है। 31 वर्षीय करन टीम को तेज गेंदबाजी का कीमती अनुभव प्रदान करने के साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी का हुनर भी ​​देंगे।

सफलता दोहराने को बेताब जूडोका अस्मिता डे, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ के बाद अब ‘एशियन गेम्स’...

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। 4 सितंबर तक जापान के आइची और नागोया शहर में इन खेलों की धूम रहेगी। भारतीय खिलाड़ी इसके लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 48 किलोग्राम भारवर्ग में देश के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वालीं महिला जूडोका अस्मिता डे अब एशियन गेम्स में भी इस सफलता को दोहराना चाहती हैं।

एंटी-डोपिंग नियम तोड़ने पर भारतीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेंद्र चौधरी पर कार्रवाई

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने सान्या में हुए छठे एशियन बीच गेम्स में ब्रिंजोलैमाइड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेंद्र सिंह चौधरी पर एंटी-डोपिंग नियम तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। आईटीए ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

मुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर लाजार सिर्कोविच को एक साल के लिए साइन किया

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आगामी सीजन 10 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, जिससे पहले मुंबई सिटी एफसी ने सर्बियाई स्टार लाजार सिरकोविच के साथ एक साल का करार किया है।

चोट से ठीक होने के बावजूद नाहिद राणा के बीबीएल में खेलने की संभावना...

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) के लिए 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) मिलने की संभावना कम है। नाहिद हाल ही में साइड-स्ट्रेन चोट से उबरे हैं। इस चोट के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

दलीप ट्रॉफी फाइनल: तीसरे दिन की समाप्ति तक ईस्ट जोन की पकड़ में मुकाबला

चेन्नई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में 708 रन बनाने के बाद इस टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 242 के स्कोर तक साउथ जोन के 6 विकेट हासिल कर लिए हैं। फिलहाल, साउथ जोन की टीम ईस्ट जोन से 466 रन पीछे है।

नवा रायपुर ओपन से पीजीटीआई की वापसी, 1 करोड़ की इनामी राशि पर नजर

नवा रायपुर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) 'नवा रायपुर ओपन' के साथ नवा रायपुर में वापसी कर रहा है। यह टूर्नामेंट 15 से 18 सितंबर, 2026 तक छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा।

पिकलबॉल वर्ल्ड कप: कुल 41 मेडल के साथ भारत ने हासिल किया चौथा स्थान

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने 'पिकलबॉल वर्ल्ड कप' में अपना सफर चौथे स्थान पर खत्म किया। वियतनाम के दा नांग में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कुल 41 मेडल (7 गोल्ड, 17 ​​सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल) जीते। भारतीय टीम पिछले साल 7वें स्थान पर रही थी।

विमेंस जूनियर एशिया कप: जापान को 7-0 से रौंदकर भारत ने बनाई क्वार्टर फाइनल...

मोकी, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जूनियर विमेंस हॉकी टीम ने 2026 'जूनियर एशिया कप' में मंगलवार को अपने तीसरे एलीट पूल मैच में जापान को 7-0 से रौंदा। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। तीन मुकाबलों में नौ अंकों के साथ, भारत अभी एलीट पूल में सबसे आगे है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, दीप्ति शर्मा को फायदा

दुबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मंगलवार को जारी टी20 गेंदबाजों की सूची में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर शीर्ष क्रम पर बरकरार हैं। वहीं, अनुभवी दीप्ति शर्मा को फायदा हुआ है।

खरी बात