चीन पर 3-2 की सनसनीखेज जीत से भारत बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर...
शाह आलम, 14 फरवरी (आईएएनएस) भारतीय महिला टीम ने बुधवार को ग्रुप चरण के मुकाबले में प्रबल दावेदार चीन को 3-2 से अपसेट कर छह साल बाद बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
एआईयू ने भारतीय हैमर-थ्रोअर के.एम. रचना को स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण 12 साल...
लॉज़ेन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने स्टेरॉयड/प्रतिबंधित पदार्थों के कॉकटेल की सेवन की जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर भारत की के.एम रचना पर 12 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 30 वर्षीय भारतीय हैमर थ्रोअर को एआईयू और भारत के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी प्राधिकरण (एनएडीए) द्वारा किए गए परीक्षणों में प्रतिबंधित पदार्थों स्टैनोज़ोलोल, मेथेनडिएनोन, डीएचसीएमटी और क्लेनब्यूटेरोल की उपस्थिति/उपयोग के लिए दंडित किया गया है।
पीकेएल 10 : पटना पाइरेट्स ने तेलुगू टाइटंस को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई...
कोलकाता, 14 फरवरी (आईएएनएस)। यहां के नेताजी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन 10 के प्लेऑफ चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं टीम बनने के लिए शानदार वापसी करते हुए तेलुगू टाइटंस पर 38-36 से जीत हासिल की।
एफआईएच प्रो लीग : नीदरलैंड के पुरुष स्पेन पर हावी, साहसी आयरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया...
भुवनेश्वर (ओडिशा), 13 फरवरी (आईएएनएस)। यहां के कलिंगा स्टेडियम में मंगलवार को एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जिप जानसेन ने दो और गोल किए और इवेंट के शीर्ष स्कोरर के रूप में अपनी बढ़त बना ली। इस महत्वपूर्ण मैच में नीदरलैंड ने यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी स्पेन को हरा दिया।
दिल्ली के अर्जुन प्रसाद ने शुरुआती दौर में 62 के कार्ड से बढ़त...
कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस) दिल्ली के अर्जुन प्रसाद ने यहां टॉलीगंज क्लब में खेली जा रही सीजन की पहली प्रतियोगिता, 1 करोड़ रुपये की पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप 2024 में शुरुआती दौर में मंगलवार को आठ अंडर 62 का असाधारण स्कोर बनाकर बढ़त हासिल कर लिया।
असम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए तैयार, शिवांगी को प्रतिभागियों से “अच्छी बातें”...
गुवाहाटी, 13 फरवरी (आईएएनएस) असम की तैराक शिवांगी शर्मा, जो हांगझोउ एशियाई खेलों में महिलाओं की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली चौकड़ी का हिस्सा थीं, ने आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2023 की मेजबानी के लिए अपने गृह राज्य की तैयारी की संभावनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इंग्लैंड की आक्रामक क्रिकेट से विकेट लेने में मदद मिली : कुलदीप
राजकोट, 13 फरवरी (आईएएनएस) भारत के बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का कहना है कि उन्होंने विशाखापटनम में इंग्लैंड के बैज़बॉल क्रिकेट का लुत्फ लिया क्योंकि इससे ना केवल विकेट लेने के अधिक मौक़े बने बल्कि इसने गेंदबाज़ों को टेस्ट में बल्लेबाज़ों को रोकने के बारे में सोचने पर मजबूर किया है।
भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ का निधन, बीसीसीआई ने जताया शोक (लीड)
मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बार्टमैन को दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम में चाहते हैं डेल स्टेन
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एसए20 लीग सीजन 2 के अग्रणी विकेट लेने वाले ओटनील बार्टमैन की तुलना भारत के मोहम्मद शमी से की और वह उन्हें दक्षिण अफ्रीका की 2024 टी20 विश्व कप टीम में चाहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द.अफ्रीका की महिला टेस्ट टीम में छह नए खिलाड़ी शामिल
सिडनी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 फरवरी से पर्थ के वाका में शुरू होने वाले बहु-प्रारूप दौरे के एकमात्र मैच से पहले छह खिलाड़ियों को पहली बार महिला टेस्ट टीम में शामिल किया है।










