Friday, March 13, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल Page 1674

खेल

श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे और टी20 सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे शाकिब

ढाका, 14 फरवरी (आईएएनएस) श्रीलंका के ख़िलाफ़ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज़ के लिए शाकिब अल हसन बांग्लादेश की टीम में नहीं हैं। हाल ही में उनके बाएं आंख में कुछ समस्या हुई थी। हालंकि इस सीरीज़ के लिए जिस दिन चयनकर्ता मीटिंग कर रहे थे, उसी दिन शाकिब ने बीपीएल में रंगपुर राइडर्स की टीम के लिए 31 गेंदों में 69 रनों की धाकड़ पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया टी20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम में बोल्ट की वापसी; विलियमसन पितृत्व अवकाश...

क्राइस्टचर्च, 14 फरवरी (आईएएनएस) अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को न्यूजीलैंड के टी20 सेटअप में वापस बुला लिया गया है, क्योंकि ब्लैककैप्स ने 21 फरवरी से वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

ओसाका ने मार्टिक को हराया; सुरेन्को ने जाबौर को अपसेट किया

दोहा, 14 फरवरी (आईएएनएस) नाओमी ओसाका ने क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक पर दूसरे दौर में 6-3, 7-6(9) से जीत दर्ज की और 23 महीनों में पहली बार डब्ल्यूटीए टूर इवेंट में लगातार जीत हासिल की।

राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की अंतिम एकादश घोषित, बशीर की जगह वुड शामिल

राजकोट, 14 फरवरी (आईएएनएस) इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी है, जिसमें युवा स्पिनर शोएब बशीर की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुडापेस्ट को शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को शतरंज ओलंपियाड के 45वें संस्करण के आधिकारिक मेजबान हंगरी के बुडापेस्ट को शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी।

स्टोक्स अपने 100 टेस्ट की उपलब्धि पर बोले:”यह सिर्फ एक और टेस्ट है, इससे...

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस) बेन स्टोक्स गुरुवार को राजकोट में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम की कप्तानी करते हुए इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों का शतक बनाने वाले 16वें खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल कर लेंगे। हालांकि, इंग्लिश कप्तान ने कहा, वह इस मील के पत्थर से हैरान नहीं हैं और उन्होंने कहा कि उनकी 100वीं कैप "सिर्फ एक और टेस्ट" है और "इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता।"

युवराज सिंह लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी सीज़न 2 में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के कप्तान बने

नई दिल्ली,14 फरवरी (आईएएनएस) भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह आगामी लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी सीजन 2 के लिए कप्तान और आइकन खिलाड़ी के रूप में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स में शामिल हुए।

बेथ मूनी गुजरात जायंट्स की कप्तान बनीं, स्नेह राणा उपकप्तान

बेंगलुरु, 14 फरवरी (आईएएनएस) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेथ मूनी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन से पहले गुजरात जाइंट्स की कप्तान के रूप में लौट आई हैं और भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा उनकी डिप्टी होंगी। अडानी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने बुधवार को यह घोषणा की।

चीन पर 3-2 की सनसनीखेज जीत से भारत बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर...

शाह आलम, 14 फरवरी (आईएएनएस) भारतीय महिला टीम ने बुधवार को ग्रुप चरण के मुकाबले में प्रबल दावेदार चीन को 3-2 से अपसेट कर छह साल बाद बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

एआईयू ने भारतीय हैमर-थ्रोअर के.एम. रचना को स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण 12 साल...

लॉज़ेन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। विश्‍व एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने स्टेरॉयड/प्रतिबंधित पदार्थों के कॉकटेल की सेवन की जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर भारत की के.एम रचना पर 12 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 30 वर्षीय भारतीय हैमर थ्रोअर को एआईयू और भारत के राष्ट्रीय डोपिंग रोधी प्राधिकरण (एनएडीए) द्वारा किए गए परीक्षणों में प्रतिबंधित पदार्थों स्टैनोज़ोलोल, मेथेनडिएनोन, डीएचसीएमटी और क्लेनब्यूटेरोल की उपस्थिति/उपयोग के लिए दंडित किया गया है।

खरी बात