आईपीएल 2024 के बाद रिटायर हो सकते हैं दिनेश कार्तिक
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल करियर को समाप्त करने के लिए तैयार हैं। कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेलेंगे।
मैन सिटी ने एफसी कोपेनहेगन पर 6-2 की कुल जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में...
मैनचेस्टर, 7 मार्च (आईएएनएस) गत चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने एतिहाद स्टेडियम में एफसी कोपेनहेगन को 3-1 से आसानी से हराकर लगातार सातवें सीजन में यूईएफए चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने अश्विन
धर्मशाला, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। वह 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने गए हैं।
धर्मशाला में आखिरी टेस्ट मैच में लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 100/2
धर्मशाला, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड अब 5वें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए धर्मशाला के मैदान पर हैं। सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया की नजर इस आंकड़े को और दुरुस्त करने पर है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। फिलहाल पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं।
महिला प्रीमियर लीग : मूनी-वोल्वार्ड्ट की शुरुआती साझेदारी ने जायंट्स को पहली जीत दिलाई
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में गुजरात जायंट्स ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 18 रन से जीत हासिल की।
पेरिस ओलंपिक: भारत पुरुष हॉकी अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा
लुसाने (स्विट्जरलैंड), 6 मार्च (आईएएनएस) भारतीय पुरुष हॉकी टीम 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पेरिस ओलंपिक 2024 अभियान की शुरुआत करेगी।
मेरे क्रिकेट करियर में हमेशा परिवार का सपोर्ट रहा: आर अश्विन
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उस घटना का खुलासा किया है, जब राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें तीसरे टेस्ट के दौरान परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के कारण घर वापस जाना पड़ा था।
विदर्भ रणजी ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में, खिताबी मुकाबला मुंबई से
नागपुर, 6 मार्च (आईएएनएस) विदर्भ के गेंदबाज़ों ने मध्य प्रदेश के निचले क्रम को ढहाकर टीम को रणजी ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में पहुंचा दिया। आदित्य ठाकरे और यश ठाकुर ने पांचवें दिन बुधवार की सुबह नागपुर में 11.3 ओवर में बाक़ी बचे चारों विकेट लेकर टीम को 62 रन की जीत दिलाई, फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला मुंबई से होगा।
मुझे नहीं पता कि ‘बैजबॉल’ का मतलब क्या है: रोहित
धर्मशाला, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम का हाल बहुत बुरा है। सीरीज के पहले मैच में दमदार जीत के बाद इंग्लिश टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है जबकि सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी टीम इंडिया की नजर इस बढ़त को और बढ़ाने पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि एचपीसीए में गुरुवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के साहसी दृष्टिकोण और खेलने की आक्रामक मानसिकता की प्रशंसा करने के बावजूद वह अभी भी 'बैजबॉल' शब्द को लेकर उलझन में हैं।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि एचपीसीए में गुरुवार से शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के साहसी दृष्टिकोण और खेलने की आक्रामक मानसिकता की प्रशंसा करने के बावजूद वह अभी भी "बज़बॉल" शब्द को लेकर उलझन में हैं।
नंबर-1 पर काबिज बुमराह, हेजलवुड और लियोन को भी मिली बढ़त (लीड)
दुबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में अपने प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में शीर्ष भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के काफी करीब पहुंच गए हैं।











