मुंबई जल्द अपनी फील्डिंग में सुधार करेगी : झूलन गोस्वामी

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को मंगलवार को मुंबई की टीम ने शुरुआती जीवनदान दिया। इतना ही नहीं मुंबई का इस मुकाबले में फील्डिंग स्तर काफी कमजोर नजर आया।

निशांत की विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में विजयी शुरुआत, शिव थापा हारे

बस्टो अर्सिज़ियो (इटली), 6 मार्च (आईएएनएस) विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव (71 किग्रा) ने ब्रिटिश मुक्केबाज लुईस रिचर्डसन के खिलाफ 3-1 की रोमांचक जीत के साथ पहले विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की जबकि छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) को हार का सामना करना पड़ा।

शबनीम इस्माइल ने फेंकी महिला क्रिकेट इत‍िहास की सबसे तेज गेंद

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रच दिया।

महिला प्रीमियर लीग 2024 : जेस के 3 विकेट की मदद से दिल्ली कैपिटल्स...

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के मैच में बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन के तीन विकेट की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया।

आईपीएल को हम भी उतना ही पसंद करते हैं जितना प्रशंसक करते हैं :...

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस) भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 2024 से पहले कहा है कि "आईपीएल एक भावना है, और हम इसे उतना ही पसंद करते हैं जितना प्रशंसक करते हैं"।

संतोष ट्रॉफी: मणिपुर ने असम को 7-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), 5 मार्च (आईएएनएस) वांगखइमयुम सदानंद सिंह के तीन गोल की मदद से पूर्व चैंपियन मणिपुर ने गोल्डन जुबली स्टेडियम में संतोष ट्रॉफी के लिए 77वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे क्वार्टर फाइनल में असम को मंगलवार को यहां 7-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ, 75,000 खिलाड़ी लेंगे भाग: अनुराग ठाकुर

बिलासपुर, 5 मार्च (आईएएनएस) केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बार फिर हमीरपुर में युवा खेल प्रतिभाओं को शानदार मंच प्रदान करते हुए मंगलवार को बिलासपुर स्थित लूहणू क्रिकेट ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का भव्य शुभारंभ किया।

चहल का चला जादू, झटके चार विकेट

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की जादुई गेंदबाजी की बदौलत इनकम टैक्स ने मंगलवार को डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड में डीवाई पाटिल टी20 कप में केनरा बैंक को 135 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

ट्राई सीरीज के फाइनल में नीदरलैंड ने नेपाल को हराया

कीर्तिपुर (नेपाल), 5 मार्च (आईएएनएस)। नीदरलैंड ने मंगलवार को टी.यू इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल में नेपाल को चार विकेट से हराकर ट्राई सीरीज जीत ली।

सैफ अंडर16 महिला चैम्पियनशिप में भारत बांग्लादेश से 1-3 से हारा

काठमांडू (नेपाल), 5 मार्च (आईएएनएस) सैफ अंडर16 महिला चैम्पियनशिप में भारत की किस्मत को मंगलवार को झटका लगा जब वे नेपाल के ललितपुर में एएनएफए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मजबूत बांग्लादेश से 1-3 से हार गए, जबकि जीत ने बांग्लादेश को चार-टीम राउंड-रॉबिन मुकाबलों में दो मैचों में छह अंकों के साथ समूह में शीर्ष पर पहुंचा दिया और उसका फाइनल में स्थान भी लगभग पक्का कर दिया।

खरी बात