विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता बी साई प्रणीत ने बैडमिंटन से लिया संन्यास
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2019 के कांस्य पदक विजेता बी. साई प्रणीत ने खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है।
रणजी ट्रॉफी में मुंबई रिकॉर्ड 48वीं बार फाइनल में
मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम का फैसला हो चुका है। शार्दुल ठाकुर के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत मुंबई की टीम ने तमिलनाडु पर पारी और 70 रन की धमाकेदार जीत दर्ज की।
आईपीएल से पहले एमएस धोनी के फेसबुक पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2024 से पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के एक फेसबुक पोस्ट ने फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। 'नए सीजन और नई 'भूमिका' के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!' ये वो शब्द हैं जो एमएस धोनी ने अपने पोस्ट में लिखें हैं।
एआईएफएफ में हो रही घटनाओं से दुखी हूं : शाजी प्रभाकरन
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। यह मामला तब शुरू हुआ था, जब अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने अपने महासचिव शाजी प्रभाकरण को पिछले साल नंवबर में विश्वासघात करने के कारण टर्मिनेट कर दिया था।
केएल राहुल लंदन से भारत लौटे, आईपीएल में वापसी के लिए तैयार
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं और मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। इस बीच बताया गया है कि राहुल मेडिकल चेकअप के बाद लंदन से भारत लौट आए हैं।
लाबुशेन के खराब फॉर्म पर एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘चिंता की बात नहीं’
वेलिंगटन, 4 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई टीम के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन, इस मुश्किल समय में उन्हें टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का साथ मिला। उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम में नंबर तीन बल्लेबाज के रूप में मार्नस लाबुशेन के खराब प्रदर्शन को लेकर कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए यशस्वी जायसवाल
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। आईसीसी ने फरवरी 2024, प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इस लिस्ट में भारत के इन-फॉर्म ओपनर यशस्वी जायसवाल, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के पथुम निसांका का नाम शामिल है।
युवराज और हरभजन के बीच भिड़ंत के साथ लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी की होगी शुरुआत
कैंडी, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह 8 मार्च से पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाले लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के पहले मैच में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खराब फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो को मिला जो रूट का समर्थन
नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आई इंग्लैंड का हाल इन दिनों अच्छा नहीं है। टीम इंडिया के खिलाफ जीत के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने के बाद इंग्लिश टीम को लगातार तीन हार मिली और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से पिछड़ गई।
दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग ने कहा, ‘हमारा टॉप-6 सबसे बेस्ट’
बेंगलुरु, 4 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान मेग लैनिंग ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनका बल्ला खामोश नहीं हुआ है। भारत में खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग में मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी कर रही हैं, जहां वो बल्ले और अपनी कप्तानी दोनों से धूम मचा रही हैं।











