मल्टी डे महिला टूर्नामेंट का बीसीसीआई करेगा आयोजन : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारत में क्रिकेट खेल नहीं, जुनून है। यहां फैंस को फर्क नहीं पड़ता कि क्रिकेट के कौन से फॉर्मेट का मैच खेला जा रहा है। हालांकि, ये जुनून महिला क्रिकेट के मामले में थोड़ा ठंडा पड़ जाता है, लेकिन बीते कुछ साल में महिला क्रिकेटरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यही वजह है कि बीसीसीआई महिला प्रीमियर लीग के बढ़ते क्रेज के बीच अब महिल रेड-बॉल टूर्नामेंट आयोजित करने पर भी विचार कर रहा है।
कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
वेलिंग्टन, 1 मार्च (आईएएनएस)। कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर इतिहास रच दिया। ग्रीन-हेजलवुड की जोड़ी ने वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन 10वें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।
संतोष ट्रॉफी 2024 : मणिपुर, दिल्ली, रेलवे ने क्वार्टर फाइनल में बर्थ पक्की की
इटानगर (अरुणाचल प्रदेश), 1 मार्च (आईएएनएस)। यहां के गोल्डन जुबली स्टेडियम में गुरुवार को मणिपुर, दिल्ली और रेलवे ने संतोष ट्रॉफी 2024 के लिए राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। छह टीमें क्वार्टर फाइनल में दो स्थानों के लिए दौड़ में हैं।
महिला प्रीमियर लीग सीजन 2 : स्मृति मंधाना के 74 रन बेकार, दिल्ली कैपिटल्स...
बेंगलुरू, 29 फरवरी (आईएएनएस)। यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के 7वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार 74 रनों की पारी खेली, लेकिन जेस जोनासेन (35*, 3-21) के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन और शैफाली वर्मा और एलिस कैप्सी की अच्छी बल्लेबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को 25 रन से जीत दिलाने में मदद की।
जमशेदपुर एफसी का मुकाबला सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट से
कोलकाता, 29 फरवरी (आईएएनएस) मोहन बागान सुपर जायंट 1 मार्च शुक्रवार को शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) अपने घरेलू मैदान साल्ट लेक स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में जमशेदपुर एफसी की मेजबानी करेगी, तो मैरिनर्स की नजर अंक तालिका के शीर्ष स्थान पर होगी।
डोपिंग टेस्ट में फेल हुए पॉल पोग्बा, लगा चार साल का बैन
नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व कप विजेता और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मिडफील्डर पॉल पोग्बा को डोप टेस्ट में फेल होने के बाद फुटबॉल से चार साल के लिए बैन कर दिया गया है।
एशियाई खेलों की विजेता पलक ने एयर पिस्टल ट्रायल के पहले दिन स्वर्ण जीता
भोपाल, 29 फरवरी (आईएएनएस) मौजूदा एशियाई खेलों की चैंपियन हरियाणा की पलक ने एमपी राज्य शूटिंग अकादमी रेंज में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टी3 ट्रायल जीत लिया। राजस्थान के निशानेबाज अमित शर्मा, जिन्होंने पिछले साल दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में टीम रजत पदक जीता था, पुरुषों की एयर पिस्टल टी3 स्पर्धा में विजयी हुए।
अमेरिकी विशेषज्ञ स्टीव बुचर को भारतीय जिमनास्टों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जिमनास्टों ने अब तक विश्व स्तर पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है, लेकिन कुछ भारतीय जिमनास्टों के पास इस साल जुलाई-सितंबर में पेरिस में होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है।
अप्रैल में शुरू होगा स्वामी विवेकानन्द अंडर20 राष्ट्रीय फुटबॉल
नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को अंडर 20 के लिए पुरुषों की राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (एनएफसी) की शुरुआत की घोषणा की, जो आयु-समूह स्तर पर प्रतिस्पर्धा संरचना में सुधार की दिशा में एक और कदम है।
अभिषेक झुनझुनवाला ने इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग अवधारणा की सराहना की
ग्रेटर नोएडा (यूपी), 29 फरवरी (आईएएनएस) पूर्व भारतीय घरेलू क्रिकेटर अभिषेक झुनझुनवाला ने इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के उद्घाटन संस्करण के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है और टूर्नामेंट की असाधारण अवधारणा और उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट मैचों पर प्रकाश डाला है।











