एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप: हैल्मरिक की हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5-0 से...
पथुम थानी, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप 2026 में भारतीय अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। रविवार को थाईलैंड के पथुम थानी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्काई हैल्मरिक (38’, 39’, 48’) की हैट्रिक ने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत बढ़त दिलाई, जिसके बाद डेनेला ब्रूटस (54’) और डेजी ब्राउन (90+4’) ने गोल किए। इसके परिणामस्वरूप, दो मुकाबलों के बाद बगैर किसी अंक के भारत ग्रुप-सी में सबसे निचले स्थान पर बना हुआ है।
इंटरनेशनल सीरीज में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, कोचर ने हासिल किया पांचवां स्थान
चिबा (जापान), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। करनदीप कोचर ने इंटरनेशनल सीरीज जापान में एक मजबूत फिनिशिंग राउंड खेलते हुए इंटरनेशनल सीरीज इवेंट में अपने करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। एशियन टूर में दो बार रनर-अप रह चुके हैं कोचर ने फाइनल राउंड में 4-अंडर 67 का स्कोर बनाया, जिसमें उनके आखिरी तीन होल्स पर बर्डी शामिल थीं। इसके साथ ही वे संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
आईपीएल 2026: पंत ने खेली कप्तानी पारी, एसआरएच को 5 विकेट से हराकर एलएसजी...
हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ एलएसजी ने नए सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। 2 में से 1 जीत के साथ यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद एसआरएच पांचवें स्थान पर है।
आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ सीएसके ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में...
बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
आईपीएल 2026 के पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो गया है। आइए, आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो आगामी सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं।
आईपीएल 2026: नीतीश-क्लासेन की जोड़ी का कमाल, नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
हैदराबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में रविवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। नीतीश-क्लासेन की जोड़ी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जीटी के खिलाफ शानदार कप्तानी के लिए रियान तारीफ के हकदार : संजय बांगर
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग की धैर्य और फैसले लेने की क्षमता की जमकर तारीफ की। बांगर ने कहा कि आरआर को मिली 6 रनों की जीत में रियान की कप्तानी का रोल काफी अहम रहा।
बिश्केक में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप, अमन और सुजीत से देश को उम्मीदें
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत भारत की अगुवाई करेंगे। यह चैंपियनशिप किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में आयोजित होगी, जिसने साल 2018 और 2024 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।
आईपीएल 2026: केकेआर की पंजाब किंग्स से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
कोलकाता, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना ईडन गार्डन्स के मैदान पर पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से होगा। केकेआर अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को इस मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेगी।
महज 24 की उम्र में जापान की ओलंपिक चैंपियन पहलवान ने लिया संन्यास
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरिस ओलंपिक में 57 किलोग्राम भार वर्ग की महिला कुश्ती चैंपियन सुगुमी सकुराई ने महज 24 साल की उम्र में संन्यास लेने का फैसला किया है। जापान की यह खिलाड़ी अब पहलवानों की नई पीढ़ी को तैयार करने के साथ पश्चिमी जापान में अपने गृह क्षेत्र कोची प्रीफेक्चर के लिए खेलों की सद्भावना दूत के तौर पर काम करेंगी।

