इन्फेंटिनो फीफा अध्यक्ष के तौर पर दोबारा चुनाव लड़ेंगे
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो 2027 में गवर्निंग बॉडी के प्रमुख के तौर पर चौथे कार्यकाल के लिए दोबारा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें फीफा प्रतियोगिताओं में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्मों को हिस्सेदारी बेचने की अपनी उस योजना के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
नाइजीरिया ने जिम्बाब्वे को हराकर ‘आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2027’ के लिए...
दार एस सलाम, 6 सितंबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया ने आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नाइजीरिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रोमांचक फाइनल में 4 रन से रोमांचक जीत हासिल की।
‘हम खुश हैं लेकिन बहुत अधिक जश्न नहीं मना सकते’, एटलेटिको के खिलाफ मैच...
लिवरपूल, 6 सितंबर (आईएएनएस)। लिवरपूल के डिफेंडर मिलोस केरकेज ने अपने साथी खिलाड़ियों से कहा है कि टीम को सीजन के इस चुनौतीपूर्ण दौर में पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर रखना होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से फोकस बनाए रखने की अपील की, क्योंकि टीम का अगला बड़ा मुकाबला यूईएफए चैंपियंस लीग में एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ होने है।
दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान ईशान किशन ने जड़ा नाबाद शतक, पहले दिन मजबूत स्थिति...
चेन्नई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। ईस्ट जोन ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत की। इस टीम ने पहले दिन (रविवार) के खेल की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं।
मैक्सवेल और मिलर जैसे विदेशी ‘ईटीपीएल’ के जरिए स्थानीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। आयरलैंड के अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग मानते हैं कि मौजूदा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में बेलफास्ट वुल्व्स के लिए खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर जैसे बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी स्थानीय टैलेंट के विकास को तेजी दे रही है, क्योंकि वे मैदान के अंदर और बाहर उन्हें टॉप-लेवल का जरूरी अनुभव दे रहे हैं।
सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी...
शेनझेन, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने चीन के जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी के खिलाफ 11-21, 21-13, 21-17 से जीत दर्ज की।
यूएस ओपन: ‘ऐसा लग रहा है पिछले साल की हार का बदला ले लिया’,...
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। एन श्रीराम बालाजी और उनके अमेरिकी साथी इवान किंग ने न्यूयॉर्क में यूएस ओपन 2026 के पुरुष डबल्स इवेंट के पहले राउंड में एक रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने नीदरलैंड्स के सैंडर एरेन्ड्स और डेविड की जोड़ी के खिलाफ छह मैच प्वाइंट बचाकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।
आईएसएसओ फुटबॉल और टेनिस गेम्स के लिए 1,670 खिलाड़ी जयपुर पहुंचे
जयपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। आईएसएसओ फुटबॉल और टेनिस गेम्स में देश के प्रमुख इंटरनेशनल स्कूलों की 90 टीमों के 1,670 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह मल्टी-स्पोर्ट इवेंट 3 से 8 सितंबर तक जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल (जेपीआईएस) में आयोजित किया जा रहा है।
100वां फर्स्ट-क्लास मैच खेलना बहुत खुशी और गर्व का एहसास: श्रेयस गोपाल
चेन्नई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में श्रेयस गोपाल अपने घरेलू करियर का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को 'अविश्वसनीय' बताया है।
आयरलैंड की महिला क्रिकेटर अर्लीन केली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान
वॉर्सेस्टर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। आयरलैंड की महिला ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्लीन केली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ आयरलैंड के मैच के बाद उन्होंने अपने साढ़े चार साल के इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहा।
