आईपीएल 2026: शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना, डीसी के खिलाफ मैच...
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 1 रन से हरा दिया। जीटी की सीजन की यह पहली जीत थी। इस जीत के बावजूद जीटी के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है।
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, पीवी सिंधु और एचएस...
निंगबो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गुरुवार को यहां ताइपे के चिन यू जेन को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। आयुष ने 41 मिनट तक चले मैच में ताइपे के शटलर पर 21-16, 21-12 से आसान जीत दर्ज की।
आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन...
मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के 30 शहरों में आईपीएल के अनुभव को रोमांचक तरीके से पहुंचाना है।
लिलिमा मिंज: साधारण आदिवासी परिवार से निकलकर ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। लिलिमा मिंज भारतीय महिला हॉकी टीम की एक शानदार खिलाड़ी रही हैं। मिडफील्डर के तौर पर टीम इंडिया के लिए उनका करियर बेहतरीन और उपलब्धियों से भरपूर रहा है।
राहुल की चुनौती उनका खेल नहीं, निर्णय लेने की क्षमता है: अंबाती रायुडू
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बल्लेबाज केएल राहुल की आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 52 गेंदों पर 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। डीसी बेशक हार गई हो, लेकिन राहुल की शानदार पारी की तारीफ फैंस और आलोचक सभी ने की है।
हार से निराश नहीं, चेन्नई में फिर से शुरुआत करेंगे: अक्षर पटेल
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। निश्चित जीत के हाथ से फिसल जाने से डीसी के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। निराश खिलाड़ियों को कप्तान अक्षर पटेल ने सकारात्मक रहने की सलाह दी है।
भारत के खिलाफ टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं राशिद खान, खुद बताई...
नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने भारत के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में खेलने पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि रेड-बॉल क्रिकेट उनकी लंबी करियर की संभावनाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
चैंपियंस लीग: पीएसजी ने लिवरपूल एफसी को 2-0 से हराया
पेरिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरिस सेंट-जर्मन (पीएसजी) ने लिवरपूल एफसी को 2-0 से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। पेरिस के पार्क डेस प्रिंसेस में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम पूरी तरह हावी नजर आई।
चैंपियंस लीग: क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0...
मैड्रिड, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मैड्रिड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी बार्सिलोना को 2-0 से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ एटलेटिको ने सेमीफाइनल में पहुंचने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
आईपीएल 2026: केकेआर को सीजन की पहली जीत का इंतजार, एलएसजी के खिलाफ खराब...
कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) खराब फॉर्म से गुजर रही है। केकेआर को एलएसजी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत का इंतजार है। एलएसजी के खिलाफ केकेआर के रिकॉर्ड को देखते हुए यह आसान नहीं होने वाला है।

