महिला एशिया कप: भारत से शर्मनाक हार के बाद भी वहाब रियाज ने पाकिस्तान...
दुबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। महिला एशिया कप 2026 में शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम के खिलाफ पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पाकिस्तान टीम के मेंटर और वहाब रियाज का मानना है कि टीम अब भी चैंपियन बन सकती है।
यूएस ओपन: एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एलेजांद्रो ताबिलो को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
न्यूयॉर्क, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अपने पहले यूएस ओपन खिताब की तलाश में आगे बढ़ रहे जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चीली के एलेजांद्रो ताबिलो को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (2), 6-2 से हराकर चौथे राउंड में जगह बना ली है।
यूएस ओपन: कोको गॉफ और इवा जोविक का चौथे राउंड में आमना-सामना
न्यूयॉर्क, 6 सितंबर (आईएएनएस)। कोको गॉफ ने शनिवार को क्रिस्टीना बुक्सा पर 6-3, 6-4 से जीत के साथ यूएस ओपन 2026 महिला एकल के चौथे राउंड में पहुंच गई हैं। गॉफ इस इवेंट में लगातार पांचवें साल चौथे राउंड में पहुंची हैं।
यूएस ओपन: नाओमी ओसाका और एलेना रायबाकिना चौथे राउंड में आमने-सामने होंगी
न्यूयॉर्क, 6 सितंबर (आईएएनएस)। नाओमी ओसाका और एलेना रायबाकिना ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के चौथे राउंड में जगह बना ली है। ओसाका ने एलिस मर्टेनस और राइबाकिना ने यूलिया स्टारोडुबत्सेवा को हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।
एमएलएस: इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा
मियामी, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मिडफील्डर केसेमिरो और फॉरवर्ड लुइस सुआरेज ने नु स्टेडियम में गोल करके इंटर मियामी सीएफ को एमएलएस नियमित सीजन में अटलांटा यूनाइटेड एफसी के खिलाफ घर पर 2-2 से ड्रॉ में एक पॉइंट दिलाया।
उदयपुर: ‘रन फॉर जीरो हंगर’ के संदेश के साथ हुआ मैराथन का आयोजन
उदयपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। पर्यटन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर राजस्थान के उदयपुर में रविवार को वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। मैराथन में देश-विदेश के 7,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में मैराथन का स्तर अंतरराष्ट्रीय हो गया था।
सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35...
बारबाडोस, 6 सितंबर (आईएएनएस)। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का 27वां मुकाबला किंग्सटन ओवल, ब्रिजटाउन में खेला गया। बारबाडोस ट्राइडेंट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। त्रिनबागो ने 35 रन से मैच जीता।
रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने
ब्रसेल्स, 6 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरगे ने इतिहास रच दिया है। वह डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले श्रीलंकाई बन गए हैं। दुनिया के नंबर 1 जेवलिन थ्रोअर रुमेश ने ब्रसेल्स के किंग बाउडौइन स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग फाइनल में खिताब जीत सीजन का अंत शानदार और यादगार अंदाज में किया।
दलीप ट्रॉफी फाइनल: ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी
चेन्नई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।
मुर्शिदाबाद में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन, बांग्लादेश के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
मुर्शिदाबाद, 6 सितंबर (आईएएनएस)। रविवार सुबह 5 बजे मुर्शिदाबाद के अहरन गंगा घाट पर दुनिया की सबसे लंबी स्विमिंग कॉम्पिटिशन (तैराकी प्रतियोगिता) हुई। इस प्रतियोगिता में बांग्लादेश और देश के कई राज्यों के 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 81 किलोमीटर का यह दुनिया का सबसे लंबा स्विमिंग कॉम्पिटिशन देखने लायक था। प्रतिभागियों ने गंगा में तैरते हुए मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में अपना कॉम्पिटिशन खत्म किया।
