चाइना मास्टर्स: सात्विक-चिराग ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रिस्टो-टोमा पोपोव की जोड़ी को...

शेनझेन, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 22-24, 21-9 से हराया।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का वादा, मेजबानी गंवाने के बावजूद महिला चैंपियंस ट्रॉफी को देगा...

कोलंबो, 3 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि वह अगले साल होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में पूरा सहयोग देगा। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि वह आईसीसी के उस फैसले को स्वीकार करता है, जिसके तहत इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण भारत में आयोजित किया जाएगा।

चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुईं सिनालो जाफ्टा, फिलैंडर...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज सिनालो जाफ्टा जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने इस बात की जानकारी दी है।

7 से 12 दिसंबर के बीच मिस्र में खेला जाएगा एफआईएच यूथ हॉकी 5एस...

लॉजेन (स्विट्जरलैंड), 3 सितंबर (आईएएनएस)। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने एफआईएच यूथ हॉकी 5एस वर्ल्ड कप शुरू करने की घोषणा की है। इसका पहला टूर्नामेंट 7 से 12 दिसंबर 2026 तक मिस्र के इस्माइलिया में आयोजित होगा।

एशियन गेम्स: खेल मंत्रालय ने 11 और खिलाड़ियों को शामिल किया, जानिए भारतीय दल...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने गुरुवार को एशियन गेम्स के लिए 492 खिलाड़ियों की सूची में 11 और खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिससे एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल बढ़कर 768 सदस्य हो गया।

दिग्गज खिलाड़ी एडिन जेको का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, इंस्टाग्राम पर लिखा...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बोस्निया और हर्जेगोविना के दिग्गज खिलाड़ी और मैनचेस्टर सिटी के पूर्व स्टार एडिन जेको ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। बोस्निया का यह स्टार खिलाड़ी नेशनल टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2 अक्टूबर को खेलेगा, जब उनकी टीम नेशंस लीग में स्वीडन का सामना करेगी।

एशियन गेम्स 2026: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच, खेल...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण आगामी आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। इसकी पुष्टि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने भारतीय दल की घोषणा के साथ की। मंत्रालय की तरफ से घोषित 768 सदस्यीय भारतीय दल में 503 एथलीट, 246 टीम अधिकारी और सहयोगी स्टाफ तथा 19 स्टाफ दल के सदस्य शामिल हैं।

‘लोग क्यों नहीं समझते हैं कि यह सिर्फ एक मैच है’, भारत-पाकिस्तान की राइवलरी...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने क्रिकेट फैंस से कहा है कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों को सिर्फ एक खेल की तरह देखें। उन्होंने कहा कि लोगों को इस राइवलरी में पुरानी बातें, राजनीतिक मुद्दे या अधिक भावनाएं नहीं जोड़नी चाहिए।

एफ1 में ‘हीट हैजर्ड’ क्या है, एफआईए ने इटैलियन जीपी के लिए चेतावनी जारी...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। 'फॉर्मूला 1' की गवर्निंग बॉडी, एफआईए ने मोंजा में होने वाले इटैलियन ग्रां प्री के लिए 'हीट हैजर्ड' (गर्मी का खतरा) घोषित किया है। यह फैसला रेस वीकेंड के दौरान शहर में तापमान बढ़ने की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

वडोदरा को महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी मिलने पर स्नेहल पारिख ने जताई...

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के सीईओ स्नेहल पारिख ने कहा कि 2027 में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए वडोदरा को वेन्यू के तौर पर चुनना पूरी तरह सही है, क्योंकि हाल के समय में यहां कई बड़े घरेलू और इंटरनेशनल मैच सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं।

खरी बात