तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने ‘एशियाई युवा खेलों’ के स्वर्ण पदक विजेताओं को...
चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एशियन यूथ गेम्स में कबड्डी में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले तमिलनाडु के खिलाड़ियों को सम्मानस्वरूप 25-25 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
महिला विश्व कप: न्यूजीलैंड के सफर का निराशाजनक अंत, आखिरी मैच में इंग्लैंड ने...
विशाखापत्तनम, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला विश्व कप 2025 का 27वां मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए मैच 8 विकेट से जीता। इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य मिला था।
जब इरफान पठान को कमतर आंक रहे थे जावेद मियांदाद, मिला था मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान अपनी स्विंग गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे। साल 2003 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू के बाद पठान ने कई यादगार प्रदर्शन किए। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी हैट्रिक को शायद ही कोई भूल सके।
बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में भारत का जलवा
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप 2025 में रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। शाइना मणिमुथु (अंडर-15) और दीक्षा सुधाकर (अंडर-17) ने रविवार को अपने-अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। भारतीय दल दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों के साथ स्वदेश लौटेगा।
मोहरों के माहिर खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर दिब्येंदु बरुआ, शतरंज की बिसात पर बिखेरा जलवा
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के मशहूर शतरंज खिलाड़ी दिब्येंदु बरुआ ने साल 1991 में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया था। वह विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने। बॉबी फिशर से प्रेरित बरुआ ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में देश का नाम रोशन करते हुए भारतीय शतरंज को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
महिला विश्व कप : भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, उमा छेत्री करेंगी डेब्यू
नवी मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप 2025 के 28वें मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम 3 बदलावों के साथ इस मैच में उतरी है। उमा छेत्री को वनडे में डेब्यू का मौका मिला है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सोफी एक्लेस्टोन ने फेंकी सिर्फ चार गेंदें, जानिए क्या थी वजह?
विशाखापत्तनम, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को महिला विश्व कप 2025 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन सिर्फ चार ही गेंदें फेंक सकीं। एक्लेस्टोन की कंधे की चोट के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया।
पूर्व चयनकर्ता को यकीन, वर्ल्ड कप 2027 में भारत की बड़ी संपत्ति होंगे रोहित-कोहली
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है। उन्हें यकीन है कि यह अनुभवी जोड़ी 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी संपत्ति साबित होगी।
वनडे सीरीज : हैरी ब्रूक की मेहनत पर फिरा पानी, न्यूजीलैंड ने 4 विकेट...
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले गए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।
‘संस्कृत’ में क्रिकेट सिखा रहे यश सालुंड्के, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में...
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 127वें एपिसोड में 'संस्कृत' भाषा पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संस्कृत में कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स यश सालुंड्के को सराहा, जो इस भाषा के साथ युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं।
















