अक्षर पटेल के प्रदर्शन में गिरावट की वजह कप्तानी का दबाव: इरफान पठान

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है। सीजन की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ करने वाली डीसी की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए डीसी को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। डीसी के खराब प्रदर्शन की एक वजह कप्तान अक्षर पटेल की खराब फॉर्म भी रही है। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अक्षर के खराब प्रदर्शन की वजह कप्तानी का दबाव बताया है।

यूरोपा लीग: एस्टन विला ने फाइनल में बनाई जगह

बर्मिंघम, 8 मई (आईएएनएस)। जॉन मैकगिन और एमिलियानो बुएंडिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एस्टन विला ने यूईएफए यूरोपा लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल के दूसरे लेग में विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 4-0 से हराया और 4-1 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। एस्टन विला का सामना 20 मई को इस्तांबुल के बेसिकटास पार्क में फ्रीबर्ग से होगा।

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों के लिए जारी किए निर्देश, उल्लंघन करने...

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के दौरान अनुशासन और सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने गुरुवार को सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए आठ पन्नों की विस्तृत एडवाइजरी जारी की, जिसमें खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, टीम अधिकारियों और फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए सख्त प्रोटोकॉल तय किए गए हैं।

विराट कोहली को शून्य पर आउट करने वाले प्रिंस यादव को किसकी सलाह मिली...

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में किसी युवा तेज गेंदबाज ने सबसे ज्यादा अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, तो वो लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव हैं। गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रिंस ने विराट कोहली को बोल्ड किया जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

आईपीएल 2026: ‘एक या दो शॉट पीछे रह गए’, एलएसजी से हार के बाद...

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार की शाम इकाना स्टेडियम में आरसीबी को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ डीएलएस नियम के तहत 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि हम एक या दो शॉट पीछे रह गए।

आईपीएल 2026: डीसी के लिए जीत एकमात्र विकल्प, केकेआर के खिलाफ ऐसा रहा है...

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार की शाम 7:30 से अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। इस मैच में हार दिल्ली के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद कर देगी। वहीं केकेआर भी जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए पूरा जोर लगाएगी। दोनों टीमों के बीच सीजन का यह पहला मुकाबला है।

आईपीएल 2026: न एलएसजी को जीत का फायदा, न आरसीबी को हार का नुकसान,...

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। डकवर्थ लुइस (डीएलएस) नियम के तहत एलएसजी ने मैच 9 रन से जीता। इस जीत के साथ एलएसजी ने लगातार 6 हार का क्रम तोड़ा। हालांकि, एलएसजी की जीत और आरसीबी की हार का अंकतालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

आईपीएल 2026: मार्श की शतकीय पारी के बाद गेंद से चमके प्रिंस, एलएसजी ने...

लखनऊ, 8 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 9 रनों से हराया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी। एलएसजी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है।

इटैलियन ओपन: लियोलिया को शिकस्त देकर पाओलिनी ने बनाई तीसरे राउंड में जगह

रोम, 8 मई (आईएएनएस)। मौजूदा चैंपियन जैस्मीन पाओलिनी ने गुरुवार को इटैलियन ओपन के अपने पहले मुकाबले में कड़ी चुनौती का सामना करते हुए क्वालीफायर लियोलिया जीनजीन को 6-7(4), 6-2, 6-4 से मात देकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। यह रोमांचक मुकाबला 2 घंटे 55 मिनट तक चला।

आरसीबी बनाम एलएसजी: 46 पारियों के बाद ‘डक’ पर आउट हुए विराट कोहली

लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

खरी बात