क्वींस क्लब में टॉमी पॉल ने दर्ज की लगातार 7वीं जीत
लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। एचएसबीसी चैंपियनशिप में अमेरिका के टॉमी पॉल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पॉल ने गुरुवार को लंदन के क्वींस क्लब में बोटिक वैन डी जैंडशल्प को 7-6(5), 6-3 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
रग्बी प्रीमियर लीग: बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने दिल्ली रेड्ज को 38-28 से हराया, चेन्नई बुल्स-दिल्ली...
हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। रग्बी प्रीमियर लीग के सीजन 2 के तीसरे दिन पुरुषों के वर्ग में एक रोमांचक मुकाबले खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने दिल्ली रेड्ज को 38-28 से शिकस्त देकर जबरदस्त वापसी की। वहीं, महिलाओं के मुकाबले में चेन्नई बुल्स और दिल्ली रेड्ज के बीच मैच 26-26 से ड्रॉ रहा।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: लगातार दूसरी टेस्ट पारी में एमिलियो ने लगाई फिफ्टी
लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। टेस्ट करियर का अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया है। एमिलियो ने गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी में 114 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों के साथ 53 रन बनाए।
महिला टी20 विश्व कप: मंधाना के पास मिताली राज को पीछे छोड़ने का मौका,...
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही है। भारतीय टीम ने अपने 2 शुरुआती मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। दोनों मैचों में टीम इंडिया की जीत में सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा है। मंधाना ने दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर निदा डार ने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन विराम लेने के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की है। निदा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी की घोषणा की है।
पंजाब एफसी ने खैमिंगथांग लहुंगडिम ने साथ कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए बढ़ाया
मोहाली, 18 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम पंजाब एफसी ने आने वाले 2026-27 सीजन से पहले डिफेंडर खैमिंगथांग लहुंगडिम के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए बढ़ा दिया है।
एशियन डबल्स स्क्वैश: अभय-वेलावन के अभियान की शानदार शुरुआत, दक्षिण कोरियाई जोड़ी पर 11-7,...
सारावाक (मलेशिया), 18 जून (आईएएनएस)। तीसरे एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत की प्रमुख पुरुष जोड़ी, अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने गुरुवार को अपने टाइटल का बचाव सफलतापूर्वक शुरू किया।
फीफा विश्व कप: आइवरी कोस्ट के वाही को जर्मनी के खिलाफ मैच के लिए...
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आइवरी कोस्ट के फॉरवर्ड एली वाही को कनाडा में एंट्री नहीं मिली है। वह शनिवार को टोरंटो में जर्मनी के खिलाफ अपने देश के फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच में नहीं खेल पाएंगे। आइवरी कोस्ट फुटबॉल फेडरेशन ने गुरुवार को ये जानकारी दी।
विंबलडन: एक ‘इश्तिहार’ से शुरू हुई टेनिस प्रतियोगिता, जिसने पूरी दुनिया में पहचान बनाई
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। 'विंबलडन' टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक है, जिसकी शुरुआत साल 1877 में हुई थी। 9 जून 1877 को 'द फील्ड' पत्रिका में प्रकाशित इश्तिहार में बताया गया था कि द ऑल इंग्लैंड क्रोक्वेट एंड लॉन टेनिस क्लब 9 जुलाई से एक लॉन टेनिस मीटिंग आयोजित करने जा रहा है, जिसमें सभी इच्छुक हिस्सा ले सकते हैं। प्रवेश शुल्क एक पाउंड और एक शिलिंग है।
फीफा विश्व कप: उज्बेकिस्तान पर 3-1 की जीत के बाद भी संतुष्ट नहीं कोलंबिया...
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया ने फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप 'के' में बुधवार को उज्बेकिस्तान पर 3-1 की जीत के साथ विश्व कप में अपने सफर का विजयी आगाज किया है। डेनियल मुनोज, लुइस डियाज और जैमिंटन कैम्पाज कोलंबिया के लिए गोल किया। हालांकि, कोलंबिया की इस जीत के बाद भी हेड कोच नेस्टर लोरेंजो पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका मानना है कि टीम का प्रदर्शन अपने सर्वश्रेष्ठ से नीचे रहा।

