वनडे रिकॉर्ड: डेब्यू मैच में जॉर्डन हरमन ने जड़े 150 रन, हमवतन खिलाड़ी के...
विंडहोक, 9 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के 24 वर्षीय बल्लेबाज जॉर्डन हरमन वनडे डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गए हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने बुधवार को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर नामीबिया के खिलाफ 126 गेंदों में 3 छक्कों और 17 चौकों के साथ 150 रन जड़े।
दलीप ट्रॉफी फाइनल: खिताब की ओर ईस्ट जोन, चौथे दिन की समाप्ति तक 584...
चेन्नई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन तक मैच में शानदार पकड़ बना ली है। पहली पारी में 708 रन बनाकर साउथ जोन को 336 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन ने बुधवार के खेल तक अपनी दूसरी पारी में 212/5 का स्कोर खड़ा कर लिया है। यहां से टीम के पास 584 रन की बढ़त है। इसी के साथ ईस्ट जोन ने 2011/12 और 2012/13 सीजन में लगातार जीत के बाद अपना खिताब लगभग पक्का कर लिया है।
मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम बेहद...
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। मौजूदा एशियाई चैंपियन मनीषा भनवाला को उम्मीद है कि एशियन गेम्स में महिलाओं की 57 किलोग्राम कैटेगरी में कड़ी टक्कर होगी। भारतीय रेसलर को अपनी कैटेगरी में मौजूद टैलेंट पर भरोसा है, लेकिन वह यह भी जानती हैं कि नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि उस दिन कौन दबाव को सबसे बेहतर तरीके से संभालता है।
केरल के खेल विकास में राज्य सरकार के साथ काम करेगा केंद्र: साई
तिरुवनंतपुरम, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम को बढ़ावा देने की तैयारी में है। संशोधित योजना के लागू होने से केरल को खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है।
विमेंस एशिया कप: मंधाना के पास ‘गोल्डन चांस’, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘नंबर-1’ बनने...
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास विमेंस एशिया कप 2026 में इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें अगर मंधाना 69 रन बना लेती हैं, तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: स्टीव वॉ से आगे निकले जो रूट, नाम जुड़ी एक और...
बर्मिंघम, 9 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मैदान पर उतरने के साथ जो रूट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।
देहरादून टी20 लीग उत्तराखंड के क्रिकेटरों के लिए एक अहम मंच है: आकाश मधवाल
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल का कहना है कि देहरादून टी20 लीग जैसे टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर खुद को साबित करने का मौका देते हैं और इससे उन्हें आगामी घरेलू सीजन की चुनौतियों के लिए तैयार होने में भी मदद मिलती है।
विमेंस एशिया कप: बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी भारतीय टीम, रिकॉर्ड आठवें खिताब...
दुबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 का 'सेमीफाइनल-1' खेलेगी, जिसे जीतने वाली टीम 13 सितंबर को खिताबी मैच में उतरेगी। ग्रुप-ए में टॉप पर रहने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में पसंदीदा टीम के तौर पर उतरी है। हालांकि, उसकी बैटिंग लाइन-अप में कभी-कभी कमजोरी नजर आई है, जिसका बांग्लादेश पूरा फायदा उठाना चाहेगा।
डब्ल्यूबीबीएल सीजन 12: ब्रिस्बेन हीट ने ऑल-राउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट को साइन किया
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिस्बेन हीट ने आगामी विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन के लिए आयरलैंड की सीम-बॉलिंग ऑल-राउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट को अपनी टीम में शामिल किया है।
आईसीसी रैंकिंग : एस्टरहुइजेन-प्रेटोरियस को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, इरास्मस ने 16 पायदान...
दुबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में मिला है।
