विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: 1 कैच और 2 स्टंपिंग, ऋचा घोष ने जीता ‘इम्पैक्ट...
लीड्स, 18 जून (आईएएनएस)। भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को 'इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द मैच' चुना गया।
इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट का अनुभव काम आया, भारतीय टीम के लिए बहुत...
लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। गुरनूर ने अपने पहले दोनों वनडे में 3-3 विकेट झटके हैं। उनकी सफलता ने भारतीय तेज गेंदबाजी को एक नया और बेहतर विकल्प दिया है। गुरनूर ने राष्ट्रीय टीम में मिली अपनी सफलता का श्रेय घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए खेलते हुए मिले अनुभवों को दिया है।
गुरनूर की काबिलियत को पहचानने का श्रेय सिलेक्शन कमिटी को मिलना चाहिए: सुनील गावस्कर
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। वह दो मुकाबलों में अब तक 6 विकेट निकाल चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुरनूर के टैलेंट को पहचानने और उन्हें सपोर्ट करने का श्रेय भारतीय सिलेक्शन कमिटी को दिया है।
ईशान किशन की बल्लेबाजी देख लगता है, वह कभी टीम से बाहर ही नहीं...
नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया था। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान ने ईशान किशन की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनमें मैच की स्थिति के मुताबिक खुद को ढालने की क्षमता है।
फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने किया जीत के साथ आगाज, उज्बेकिस्तान को 3-1 से...
मेक्सिको सिटी, 18 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी वापसी का जश्न मेक्सिको सिटी स्टेडियम में डेब्यू कर रहे उज्बेकिस्तान पर 3-1 की रोमांचक जीत के साथ मनाया। ग्रुप (के) के मुकाबले में कोलंबिया की ओर से लुइस डियाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने एक गोल करने के साथ-साथ एक असिस्ट ( गोल करने में मदद) भी किया।
एफआईएच प्रो लीग: भारतीय मेंस हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को...
रॉटरडैम, 18 जून (आईएएनएस)। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हराया।
लियोनेल मेसी ‘गोट इंडिया टूर’ विवाद: पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास की बढ़ीं मुश्किलें, सवालों...
साल्टलेक, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता के साल्ट लेक स्थित युवा भारती क्रीडांगन में दिसंबर 2025 में आयोजित लियोनेल मेसी के “गोट इंडिया टूर” के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर जांच एक बार फिर तेज हो गई है। इस मामले को लेकर राज्य के पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास गुरुवार को बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।
इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम के नाम बड़ा रिकॉर्ड, 4 इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने वाले सबसे...
अर्लिंग्टन, 18 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। हैरी केन की कप्तानी में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के युवा मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
फीफा वर्ल्ड कप: घाना ने पनामा को 1-0 से हराया, कालेब यिरेंकी बने जीत...
टोरंटो, 18 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत घाना ने जीत के साथ की है। ग्रुप एल के मुकाबले में घाना ने कालेब यिरेंकी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत पनामा को 1-0 से मात दी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन का कमाल, गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड की...
अर्लिंग्टन, 18 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन ने इंग्लैंड की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। केन के दो दमदार गोल की बदौलत इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया। केन ने इन दो गोल के साथ ही खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है।

