गोल्फ: एमसीबी लेडीज क्लासिक मॉरीशस में दीक्षा डागर की दावेदारी मजबूत
पोर्ट लुइस (मॉरीशस), 3 मई (आईएएनएस)। एमसीबी लेडीज क्लासिक मॉरीशस में भारत की दीक्षा डागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी मजबूती कर ली है। लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) की दो बार की विजेता डागर ने अपने शुरुआती राउंड के 68 स्कोर के बाद, बिना किसी गलती के 3-अंडर 69 का स्कोर बनाया। इस तरह दो राउंड के बाद उनका कुल स्कोर 7-अंडर-पार हो गया।
आईपीएल 2026: चक्रवर्ती-नरेन की शानदार गेंदबाजी, ट्रेविस की फिफ्टी के साथ एसआरएच ने बनाए...
हैदराबाद, 3 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत के लिए 166 रन का टारगेट रखा है। एसआरएच की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी।
मैं बस टीम के लिए अपना शत प्रतिशत देना चाहता हूं: नीतीश रेड्डी
हैदराबाद, 3 मई (आईएएनएस)। भले ही सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मुकाबले में बीमारी के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे हैं, लेकिन उन्होंने हालात के हिसाब से ढलने और टीम को सबसे आगे रखने की सोच के महत्व पर जोर दिया है। रेड्डी ने कहा कि वह टीम के लिए अपना 100 प्रतिशत देने को तैयार हैं। 22 वर्षीय नीतीश की जगह एसआरएच की टीम में स्मरण रविचंद्रन को मौका दिया गया है, जो उनका आईपीएल में डेब्यू मैच है।
‘अगर कोई अप्रिय घटना होती है…’ विनेश ने गोंडा रैंकिंग इवेंट को लेकर सुरक्षा...
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर चेतावनी जारी की है। गोंडा को बृज भूषण का गढ़ माना जाता है। विनेश ने कहा कि अगर उनके या उनकी टीम के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए सरकार और खेल मंत्रालय को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
आईपीएल 2026: टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करेगी एसआरएच, केकेआर की प्लेइंग इलेवन में मनीष...
हैदराबाद, 3 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स को मित्तल परिवार, अदार पूनावाला ने 1.65 बिलियन डॉलर में खरीदा
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। स्टिल किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने रविवार को घोषणा की कि अदार पूनावाला के साथ साझेदारी में मनोज बडाले और कंसोर्टियम से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को खरीदने का समझौता हो गया है।
गायकवाड़ के फॉर्म में वापस आने के बाद सीएसके खतरनाक होती जा रही है:...
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला गया। सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदौलत एमआई को 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रहे आर अश्विन ने गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी को सीएसके के लिए अच्छा संकेत माना है।
भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 में 3-0 और वनडे में...
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-0 और वनडे सीरीज 2-0 से जीती। भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा।
‘लक्ष्य की कमी महसूस हुई, फ्रांस का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा’: विमल कुमार
नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन टीम के पूर्व मुख्य कोच विमल कुमार ने कहा कि थॉमस कप सेमीफाइनल में भारत की 3-0 की हार में भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन की कमी महसूस हुई। कुमार ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाली फ्रांस टीम के शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की।
राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई
ग्रेटर नोएडा, 3 मई (आईएएनएस)। व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत आधिकारिक रूप से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो गई है।

