Monday, April 6, 2026
SGSU Advertisement

खेल

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, एमआई की कप्तानी कर रहे...

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हार्दिक पांड्या बीमार हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

आईपीएल: श्रेयस अय्यर मेरी लिस्ट में नंबर वन थे, पंजाब के हेड कोच रिकी...

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 से बिल्कुल अलग और विस्फोटक अंदाज में नजर आ रही है। आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने वाली पंजाब आईपीएल 2026 के शुरुआती दो मैच जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर है।

आईपीएल 2026: 28 करोड़ 40 लाख पर 1 करोड़ 5 लाख भारी, क्या सीएसके...

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 से पहले मिनी ऑक्शन हुआ था। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए यह मिनी ऑक्शन नहीं था। सीएसके इस ऑक्शन में लगभग पूरी टीम ही बदली। कभी अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने वाली सीएसके मैनेजमेंट मिनी ऑक्शन में मुख्य फोकस युवाओं पर था। प्रबंधन वर्तमान के साथ ही भविष्य को सोचते हुए भी टीम तैयार कर रहा था, लेकिन आईपीएल 2026 के शुरुआती 2 मैचों के बाद ऐसा लग रहा है कि सीएसके से कहीं नीलामी में गलती तो नहीं हो गई।

आईपीएल 2026: सीएसके के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और...

तिरुपति, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने शनिवार को पवित्र तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

‘युवा पीढ़ी पुरानी बातों को जल्दी भूल जाती है’, आयुष म्हात्रे की सुनील गावस्कर...

चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में सीएसके की तरफ से आयुष म्हात्रे और पंजाब की तरफ से प्रियांश आर्या ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

ग्रीन का शतक, मैयर का पंच, न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को...

वेलिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की।

आरसीबी में आना मेरे लिए आशीर्वाद, बहुत कुछ सीख रहा हूं: विक्की ओस्तवाल

बेंगलुरु, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच से पहले आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर विक्की ओस्तवाल ने आईएएनएस से खास बातचीत की। विक्की ने कहा कि यह बहुत अच्छी फ्रेंचाइजी है और मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं।

आईपीएल 2026: क्या आरसीबी 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? विराट कोहली...

बेंगलुरु, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की। आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ रविवार को है। इस मैच से पहले आरसीबी ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और नागा का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में विराट ने अपने विदेशी खिलाड़ी होने के आरोप का जवाब मजेदार अंदाज में दिया है।

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में लगा...

चेन्नई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक सकी। इस वजह से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया।

टेनिस: थियागो अगस्टिन ने पहला सेट हारने के बाद बेन शेल्टन पर जोरदार जीत...

ह्यूस्टन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के थियागो अगस्टिन टिरांटे ने ह्यूस्टन में यूएस पुरुष क्ले कोर्ट चैंपियनशिप में टॉप सीड बेन शेल्टन को हरा दिया। थियागो ने पहले सेट में हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए शेल्टन पर जीत दर्ज की।

खरी बात