पीबीकेएस बनाम आरआर: हार के साथ पंजाब किंग्स के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इस सीजन की पहली हार के साथ ही पंजाब किंग्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हमने जो तय किया था, उसे इस मैच में...
न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का विजयरथ रोक दिया है। आरआर ने मंगलवार को सीजन के 40वें मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। जीत के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने बताया कि बतौर टीम सीजन की शुरुआत से पहले जो तय किया था, उसे इस मैच में हासिल कर लिया है।
‘हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की’, सीजन की पहली हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस...
न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम के गेंदबाज इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
‘जिस तरह वह गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं, उससे मैं सचमुच प्रभावित हूं’,...
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को सराहा है। धवन इस युवा खिलाड़ी के तेज गति के गेंदबाजों के खिलाफ निडर रवैये से बेहद प्रभावित हैं और उन्हें विश्वास है कि वह दिन दूर नहीं जब वह भारत के लिए अपना डेब्यू करेंगे।
मैड्रिड ओपन: जोडर अपने पहले मास्टर्स 1000 क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सिनर से होगी...
मैड्रिड, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल जोडर ने अपने करियर में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने मंगलवार को मैड्रिड ओपन में घरेलू सरजमीं पर विट कोप्रिवा को 7-5, 6-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। अब 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी का सामना पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा।
पीबीकेएस के विजय रथ पर लगा ब्रेक, आरआर ने 6 विकेट से हराया
न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हराया। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मिले 223 रनों के लक्ष्य को आरआर ने 4 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की यह इस सीजन की छठी जीत है।
आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स के लिए 20वां अर्धशतक, जायसवाल के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 51 रन की पारी खेली। इसी के साथ जायसवाल आरआर की तरफ से सर्वाधिक आईपीएल अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
यूईएफए चैंपियंस लीग: सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड से होगी आर्सेनल की भिड़ंत
मैड्रिड, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मैड्रिड और आर्सेनल के बीच यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल का पहला मुकाबला काफी रोमांचक और रणनीतिक होने की उम्मीद है। यह मैच बुधवार को मैड्रिड के मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले भी इस सीजन आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां आर्सेनल ने अक्टूबर में लंदन में 4-0 से बड़ी जीत हासिल की थी।
एआईएफएफ एलीट यूथ लीग: सिर्फ 10 मिनट में 3 गोल, जिंक एफए को हराकर...
गढ़शंकर (पंजाब), 28 अप्रैल (आईएएनएस)। एआईएफएफ एलीट यूथ लीग 2025-26 में पंजाब एफसी ने मंगलवार को रामसर साहिब स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल में जिंक फुटबॉल एकेडमी को 3-0 से मात देकर अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया। इस मुकाबले के तीनों गोल 10 मिनट में हुए।
आईपीएल 2026: पीबीकेएस ने आरआर के खिलाफ बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
न्यू चंडीगढ़, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 222 रन लगाए। यह आईपीएल में आरआर के खिलाफ पीबीकेएस का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

