महिला टी20: भारत के खिलाफ वोल्वार्ड्ट की कप्तानी पारी, साउथ अफ्रीका ने 4-1 से...

बेनोनी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने सोमवार को भारतीय टीम के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इस टीम ने विलोमूर पार्क में खेले गए सीरीज के अंतिम मुकाबले को 23 रन से अपने नाम किया।

आईपीएल 2026: मिचेल सेंटनर के स्थान पर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए केशव महाराज

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच मिचेल सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल करने की पुष्टि की है। सेंटनर पिछले मैच में अपने बाएं कंधे में लगी चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। केशव महाराज 75 लाख रुपए की कीमत पर इस टीम से जुड़े हैं।

आईपीएल 2026: आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, साहिल परख करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। काइल जैमीसन को मिचेल स्टार्क से दिल्ली कैपिटल्स की कैप मिली है। साहिल परख भी इस मुकाबले के साथ डीसी के लिए अपना डेब्यू करने को तैयार हैं।

लौरा वोल्वार्ट ने की धमाकेदार पारी, भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट...

बेनोनी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका के बीच सोमवार को सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए।

शानदार आईपीएल डेब्यू सीजन, इंजरी ने लगाया करियर की रफ्तार पर ब्रेक, अब जोरदार...

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। 'रख हौसला वो मंजर भी आएगा, प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा, थककर ना बैठ ए मंजिल के मुसाफिर, मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा।' आईपीएल 2026 में एक ऐसा गेंदबाज अपनी शानदार गेंदबाजी से दिल जीत रहा है, जिसके लिए एक समय पर अपना हाथ कटने से बचाने की चुनौती थी। मगर इतिहास गवाह है कि किस्मत भी बहादुर का साथ देती है। इस गेंदबाज का नाम है मोहसिन खान।

आईपीएल 2026: जीत की लय कायम रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, रॉयल्स को वापसी की...

चंडीगढ़, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 40वां मुकाबला खेला जाना है। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को जीतकर पीबीकेएस प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।

आईटीटीएफ वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप: लंदन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे मनिका और साथियान

लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटीटीएफ वर्ल्ड टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में ओलंपियन मनिका बत्रा, साथियान ज्ञानशेखरन, मानव ठक्कर और हरमीत देसाई 10-सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। यह चैंपियनशिप मंगलवार से लंदन के ओवीओ एरिना वेम्बली में शुरू होगी।

भारत में शूटिंग का भविष्य उज्ज्वल है: मनु भाकर

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर का कहना है कि आज वह अपने करियर में जो भी हैं, वह सिर्फ शूटिंग की वजह से हैं। मनु ने कहा कि भारत में युवाओं के बीच शूटिंग का खेल काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

जोहान इमैनुएल ने कतर में इतिहास रचा, क्यूएसटीके 600 चैंपियनशिप जीती

दोहा, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के जोहान इमैनुएल ने कावासाकी जेडएक्स-6 पर सवार होकर इतिहास रच दिया। जोहान पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप (क्यूएसटीके) जीती। उन्होंने इस क्लास में अपने पहले ही सीजन के अंतिम राउंड में दोनों रेस जीतकर शानदार समापन किया।

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज खेलेगी पाकिस्तानी टीम

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान इस साल इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर वनडे फॉर्मेट की ट्राई सीरीज खेलेगा। यह सीरीज वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में बेहद अहम होगी, जिसमें प्रत्येक टीम की भिड़ंत 1-1 बार दूसरी टीम से होगी। शीर्ष-2 टीमें फाइनल खेलेंगी।

खरी बात