Tuesday, April 7, 2026
SGSU Advertisement

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 4 महिला माओवादी समेत 6 ढेर, भारी मात्रा में हथियार...

बीजापुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में बीजापुर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में थाना भोपालपटनम और थाना फरसेगढ़ के सरहदी जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार महिलाओं सहित कुल 6 माओवादी मारे गए। यह मुठभेड़ नेशनल पार्क एरिया में हुई, जहां से ऑटोमैटिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में 6 माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

बीजापुर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 6 माओवादी कैडरों के शव बरामद हुए हैं। माओवादियों के पास से सुरक्षाबलों ने दो एके-47, एक इंसास, दो .303 राइफल और एक कार्बाइन के साथ 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए हैं।

छत्तीसगढ़: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, बीजापुर में भारी मात्रा में आईईडी बरामद

बीजापुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियानों के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोपालपटनम् और थाना मद्देड़ क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में आईईडी और माओवादियों का डंप बरामद कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

छत्तीसगढ़: महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले में ईडी ने 91.82 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त...

रायपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बुक (एमओबी) और स्काईएक्सचेंज डॉट कॉम सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इनके अवैध संचालन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत लगभग 91.82 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

छत्तीसगढ़ : सुकमा में 26 माओवादियों का आत्मसमर्पण, सात महिलाएं भी शामिल

सुकमा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को सात महिलाओं सहित कुल 26 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादी ढेर

रायपुर/सुकमा/बीजापुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल के सबसे बड़े 'नक्सल विरोधी' ऑपरेशनों में से एक में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर इलाके के सुकमा और बीजापुर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 से ज्यादा माओवादियों को मार गिराया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

बीजापुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में चल रहे माओवाद विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो माओवादियों को मार गिराया। यह कार्रवाई पुलिस और डीआरजी ने संयुक्त रूप से की। बीजापुर जिले के दक्षिणी हिस्से में माओवादियों पर जवाबी फायरिंग के बाद दो माओवादियों के शव बरामद हुए।

छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर ईडी रेड

रायपुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में की गई है। ईडी ने इस मामले में नई जानकारी मिलने के आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं) की तलाशी ली।

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ताइवान में रचा इतिहास, एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में जीता...

रायपुर, 17 जुलाई (आईएएनएस) । कोंडागांव की बेटी रंजीता कोरेटी ने ताइवान में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

रायपुर में मिला कोरोना का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

रायपुर, 24 मई (आईएएनएस)। देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी इसकी एंट्री हो गई है। रायपुर में कोरोना का एक मरीज मिला है।

खरी बात