कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र किया जारी, प्रदेश अध्यक्ष...
रायपुर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि घोषणा पत्र जनता को समर्पित है।
छत्तीसगढ़ : भाजपा के ‘अटल विश्वास पत्र’ पर टीएस सिंह देव ने उठाए सवाल,...
अंबिकापुर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसका नाम 'अटल विश्वास पत्र' रखा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में यह घोषणा पत्र जारी किया गया। भाजपा का यह घोषणा पत्र राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न विकास योजनाओं और वादों को लेकर तैयार किया गया है, लेकिन इसकी घोषणा के बाद से विपक्षी दलों की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।
क्या ईवीएम के भरोसे भाजपा कर रही चुनाव जीतने का प्रयास : उमंग सिंघार
भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता उमंग सिंघार ने अरविंद केजरीवाल के ईवीएम पर उठाए गए सवालों पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा ईवीएम के बिना चुनाव क्यों नहीं कराना चाहती?
बीजापुर में बड़ी घटना टली, पुलिस ने 25 किलो के आईईडी को किया नष्ट
बीजापुर, 2 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में बीजापुर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25 किलो के आईईडी को बीडीएस टीम ने खोजकर नष्ट कर दिया। माओवादियों ने सड़क के बीचों-बीच प्लास्टिक के कंटेनर में आईईडी को रखा था।
छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर नगर निगम से भाजपा की मेयर प्रत्याशी होंगी मंजूषा भगत
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़), 26 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशी के नाम पर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भाजपा ने मंजूषा भगत को मौका दिया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
छत्तीसगढ़ : भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की, जानें किसे कहां से मिला...
रायपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ भाजपा ने रविवार को सभी 10 नगरीय निकाय चुनावों के लिए महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 1.45 लाख टन धान की हुई खरीद : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को बताया कि इस बार राज्य में धान की रिकॉर्ड खरीद हुई है। इसके अलावा, उन्होंने नगर निगम चुनाव और राम वनगमन पथ समेत कई मुद्दों पर जानकारी दी।
छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, प्रदेश में धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा, कांग्रेस...
रायपुर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उनका कहना है कि धान खरीदी की शुरुआत से कांग्रेस भ्रम फैला रही थी। लेकिन प्रदेश में इस बार धान खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है।
महाकुंभ : छत्तीसगढ़ की संस्कृति से प्रभावित हुए श्रद्धालु, सरकार के काम को सराहा
महाकुंभ नगर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आस्था के महापर्व महाकुंभ में कई शिविर भी लगाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन्हीं में से एक है छत्तीसगढ़ का पवेलियन, जो मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 में स्थित है।
बीजापुर: सुरक्षाबलों ने 36 लाख के इनामी 14 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, सामान...
बीजापुर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरजी बीजापुर, जिला पुलिस बल उसूर, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार माओवादियों में आठ माओवादी ऐसे हैं, जिनके ऊपर 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था।