मध्य प्रदेश में यूसीसी लाएगी सरकार, मानसून सत्र में आएगा विधेयक : मोहन यादव

कटनी 17 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि कैबिनेट की अगली बैठक भोपाल के करीब स्थित जगदीशपुर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्लीमनाबाद में सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश एक देश, एक विधान, एक निशान और एक कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उज्जैन के संतों ने ‘वंदे मातरम’ बिल का स्वागत किया, अपमान करने पर सख्त...

उज्जैन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के आगामी सत्र में प्रस्तावित 'वंदे मातरम' बिल का उज्जैन के संतों ने स्वागत किया है। दादूराम आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने ऐसे मामलों में कठोर कानूनी प्रावधान लागू करने की वकालत करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मामलों में नागरिकता तक रद्द करने जैसे सख्त कदमों की मांग की।

केन-बेतवा लिंक परियोजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां : उमंग सिंघार

भोपाल 17 जुलाई (आईएएनएस) मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बुंदेलखंड में जल प्रबंधन के लिए अमल में लाई जा रही केन - बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है । नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि 44 हजार करोड़ की केन- बेतवा लिंक परियोजना में पहले चरण से ही ग्राम सभा प्रक्रिया, मुआवज़ा वितरण, भूमि अभिलेख, पुनर्वास, पुलिस कार्रवाई और ठेका आवंटन को लेकर गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं, जिनका सरकार को जवाब देना चाहिए।

भारत टेक्स-2026 में सीएम मोहन यादव का निवेशकों को न्योता, बोले- मध्य प्रदेश में...

भोपाल/नई दिल्ली, 16 (आईएएनएस )। मध्य प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित करने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में निवेशकों से संवाद किया, राज्य में उपलब्ध सुविधाओं का जिक्र किया, साथ ही बताया कि राज्य में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध है।

गुप्त नवरात्र के पहले दिन विशेष रूप से चंद्रमा और बिंदी से सजे बाबा...

उज्जैन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (सुबह 11:51 बजे तक) के अवसर पर बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

धार भोजशाला विवाद : हिंदू पक्ष के वकील वरुण सिन्हा ने कहा- मामले की...

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता वरुण सिन्हा ने याचिकाकर्ता जितेंद्र बिसेन की ओर से चल रही कानूनी कार्यवाही पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

ट्विशा केस: पिता नवनीधि शर्मा ने कहा- गिरिबाला और समर्थ ने वॉयस सैंपल देने...

भोपाल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भोपाल जिला अदालत ने एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरिबाला और समर्थ की न्यायिक हिरासत 28 जुलाई तक बढ़ा दी है।

मध्य प्रदेश में कचरा संग्रहण एवं निष्पादन के लिए स्पष्ट नीति बने: मंत्री प्रहलाद...

भोपाल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने निर्देश दिए हैं कि कचरा संग्रहण एवं निष्पादन के लिए स्पष्ट नीति तैयार की जाए। प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की साधारण सभा की बैठक में कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी और सुव्यवस्थित प्रबंधन का विषय है।

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस को सपा का साथ, घनश्याम सिंह ने किया जीत का दावा

दतिया, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मनोज यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को समर्थन दिया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी दतिया उपचुनाव के लिए प्रचार करेगी।

दतिया उपचुनाव: भाजपा की जीत के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा: नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।

खरी बात