मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
भोपाल, 28 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। प्रशासनिक जमावट के अभियान को गति दी जा रही है। इसी क्रम में 14 वरिष्ठ आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्ति पर सब की नजर
भोपाल, 28 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद अब सब की नजर आगामी निगम-मंडलों की नियुक्ति पर है। सत्ताधारी दल भाजपा के जो नेता विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं या चुनाव जीतने के बावजूद मोहन यादव की मंत्रिमंडल में जगह नहीं पा सके, अब अपना सियासी रसूख बढ़ाने के लिए निगम-मंडलों में बड़ी जिम्मेदारी पाने के लिए लालायित हैं।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘आपातकाल का संघर्ष’ : मोहन यादव
भोपाल, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'आपातकाल के संघर्ष' को स्कूलों में पढ़ाने का ऐलान किया है। राजधानी भोपाल में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर 'लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह' आयोजित किया गया।
मुरैना में गोवंश हत्या के आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर
मुरैना, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गोवंश की हत्या के दो आरोपियों के घरों पर बुधवार को बुलडोजर चला दिया गया। इस मामले में कुल छह लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
मोहन यादव ने उज्जैन सिंहस्थ के लिए केंद्र से मांगा विशेष सहयोग
भोपाल, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की और सिंहस्थ के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस खोजेगी हार के कारण
भोपाल, 26 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में करारी हार से कांग्रेस चिंतित है। आने वाले दिनों में पार्टी के नेता हार के कारणों की खोज में लगने वाले हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के पुराने साथियों से की मुलाकात
भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पुराने साथियों और छत्तीसगढ़ के नेताओं से मुलाकात क्या हुई, उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई।
धार और अलीराजपुर में महिलाओं की पिटाई पर कांग्रेस हमलावर
भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार और अलीराजपुर जिले में सरेआम महिलाओं को पीटने के मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
अमरवाड़ा में भाजपा की नजर लाभार्थी वोट बैंक पर
छिंदवाड़ा 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अगले माह छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने वाला है। भाजपा इस चुनाव में जीत के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है। हर बूथ को मजबूत करने के साथ पार्टी ने लाभार्थी वोट बैंक के सहारे जीत हासिल करने की रणनीति बनाई है।
कृषि क्षेत्र में बदलाव मेरी जिद, जुनून और जज्बा है, विज्ञान से जुड़ेगा किसान...
नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर के पूर्व छात्रों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मैं बड़ी आशा से आपके बीच आया हूं। यहां आना और मेरा भाषण केवल कर्मकांड नहीं है। कृषि के परिदृश्य को पूरी तरह से बदल देने की मेरी जिद, जुनून और जज्बा है, जो आपके साथ मैं मिलकर करना चाहता हूं।











