शिवपुरी विधायक ने कहा, ज्योतिरादित्य को जिताने के लिए मैं झाड़ू भी लगाने को...
शिवपुरी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अनोखे अंदाज में जनता से वोट मांगे। शनिवार को ग्राम रायश्री में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि वह जनता के लिए झाड़ू भी लगाने के लिए तैयार हैं, लेकिन बड़े काम कराना है, तो महाराज (ज्योतिरादित्य सिंधिया) को बड़े अंतर से जिताना होगा।
बंडा विधायक की कार पर पत्थर से हमला, कांच टूटा
सागर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से उनकी कार के सामने का शीशा टूट गया है।
जबलपुर में रजा मेटल इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट मामले की जांच तेज
जबलपुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। जबलपुर में रजा मेटल इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट मामले की जांच अब एनडीआरएफ और एनएसजी ने अपने हाथ में ले ली है। दिल्ली से एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) के बम निरोधक दस्ते और भोपाल से आई एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ) की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी वस्तुस्थिति का जायजा ले रही है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
‘संतोष चौबे’ के निबंध संग्रह ‘परम्परा और आधुनिकता’ हुआ लोकार्पित
भोपाल : 27 अप्रैल/ वरिष्ठ कवि–कथाकार, निदेशक विश्व रंग एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे के ताजा निबंध संग्रह 'परम्परा और...
सीएम मोहन यादव की लोगों से अपील, देश के उज्जवल भविष्य के लिए वोट...
भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों से वोट के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है।
नरसिंहपुर में विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान
भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में एक रोचक तस्वीर सामने आई हैं, जहां दुल्हन विदाई से पहले मतदान करने मतदान केंद्र पहुंची।
मध्य प्रदेश की छह संसदीय सीटों पर मतदान जारी
भोपाल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लोकसभा के दूसरे चरण में शुक्रवार को छह संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा मतदाता 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं।
कौशल विकास व्यक्ति को रोजगार से स्वरोजगार की ओर ले जाता है – अतुल...
भोपाल : 23 अप्रैल/ शिक्षा के तीन आयाम ज्ञान, चरित्र और कौशल हैं। इन्हीं को ध्यान में रख राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तैयार किया...
पीएम मोदी के रोड शो में भगवामय होगा भोपाल
भोपाल, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 अप्रैल बुधवार को रोड शो होने वाला है। भाजपा रोड शो की तैयारी में जोर शोर से जुटी हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया है कि इस रोड शो के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा और भोपाल भगवामय रहेगा।
छिंदवाड़ा के बराबर काम शायद ही किसी सांसद ने किया हो : कमल नाथ
भोपाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है। पहले चरण के चुनाव की सबसे हाॅट सीट छिंदवाड़ा है, जिसे कमल नाथ परिवार का गढ़ माना जाता है। बीते 45 साल में हुए चुनाव में सिर्फ एक बार कमल नाथ को हार का सामना करना पड़ा है।











